Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karan Johar praised Chandu Champion as must watch movie told its Kartik Aaryan career-best performance
{"_id":"667657f3a9faa709dd05741a","slug":"karan-johar-praised-chandu-champion-as-must-watch-movie-told-its-kartik-aaryan-career-best-performance-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: करण जौहर ने की 'चंदू चैंपियन' की समीक्षा, कार्तिक आर्यन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandu Champion: करण जौहर ने की 'चंदू चैंपियन' की समीक्षा, कार्तिक आर्यन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:28 AM IST
सार
मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' को काफी सराहना मिल रही है। बीते दिनों ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी फिल्म की तारीफ की थी। अब मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी फिल्म की समीक्षा की है।
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर-कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' इस वक्त काफी चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के लिए अभिनेता की मेहनत भी साफ झलक रही है। इसमें कार्तिक आर्यन की बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिली है। इस वजह से उन्हें फिल्म के लिए काफी सराहना मिल रही है। कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने उनकी तारीफ की है। इस कड़ी में अब मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
करण ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ
करण जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में उनकी गिनती सबसे सफल निर्माता-निर्देशकों में होती है। उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म देखकर वो भी अभिनेता की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा करते हुए अभिनेता और निर्देशक के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा है।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया 'चंदू चैंपियन' को एक ईमानदार और बेहतरीन फिल्म
करण जौहर ने बीते शुक्रवार, 21 जून को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की। इस दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का एक पोस्टर साझा किया तथा अभिनेता और निर्देशक कबीर खान की तारीफ की। करण ने इस फिल्म में कार्तिक के अभिनय को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ और बहुत ही मानवीय तथा ईमानदार अभिनय बताया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे एक ठोस, ईमानदार और बेहतरीन फिल्म बताया है। करण ने लिखा, "कबीर खान ने इस साहसी और प्रेरित करने वाली जीवनी का निर्देशन मानवीय भावना के लिए एक प्रेम पत्र की तरह किया है।" इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को जरूर देखी जाने वाली फिल्म कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर-कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक और करण के बीच मतभेद की थीं अटकलें
कार्तिक की फिल्म के लिए करण जौहर की तारीफ काफी सुर्खियां बटोर रही है। गौरतलब है कि साल 2021 में करण और कार्तिक के बीच कथित अनबन की खबरें आई थीं। करण की फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए कार्तिक को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में फिल्म के लिए दोबारा से कास्टिंग किए जाने की घोषणा की गई। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। बताते चलें कि चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर के दौरान रो पड़े साई केतन राव, अनिल कपूर से कही यह बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।