फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KWK 9: इस साल 'कॉफी विद करण सीजन 9' के साथ वापस नहीं आएंगे करण जौहर, बोले- लोग खुलकर बात करने से डरते हैं...

Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Karan johar reveals he is taking break of show in 2024 will come back in 2025 with Koffee With Karan season 9
'कॉफी विद करण' में करण जौहर - फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम

'कॉफी विद करण' सबसे लोकप्रिय चैट शो में से एक है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वैसे प्रशंसक अक्सर अपने पसंदीदा सितारों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। उनके क्रश, लव लाइफ, पसंदीदा भोजन, घूमने की जगहें से लेकर और भी बहुत कुछ जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। इस शो को फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर होस्ट करते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपने इस शो को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। वहीं, इस शो के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं। वहीं अब नौवें सीजन का इंतजार है। वहीं करण ने अब शो के अगले सीजन पर जानकारी साझा की है।

Karan johar reveals he is taking break of show in 2024 will come back in 2025 with Koffee With Karan season 9
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

अब करण जौहर ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अपने अगले कॉफी विद करण सीजन के बारे में दिलचस्प बातें बताईं। करण ने कहा कि वे  इस साल छुट्टी लेंगे और 2025 में एक नए सीजन के साथ वापस आएंगे। इसका मतलब साफ है कि इस साल करण शो का अगला सीजन नहीं लेकर आ रहे हैं। वे छोटा सा ब्रेक लेना चाहते हैं।

Karan johar reveals he is taking break of show in 2024 will come back in 2025 with Koffee With Karan season 9
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण ने यहां तक कहा कि 2025 की दूसरी छमाही में प्रशंसक कॉफी विद करण के नए सीजन की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक नए वाक्यविन्यास के साथ आएंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रैपिड-फायर के इतिहास में यह सबसे उबाऊ में से एक था। उन्होंने कहा कि यह इतना उबाऊ था कि वे झपकी लेने लगे थे। उन्होंने खुद से भी सवाल किया कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे। उन्हें आश्चर्य है कि उन्होंने रैपिड फायर क्यों रखा। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने सोचा कि वे खुद ही गिफ्ट हैंपर घर ली जाए, क्योंकि कोई भी इसे जीतने का हकदार नहीं था। करण ने कहा कि उन्होंने कॉफी विद करण सीजन 9 की दुनिया को बदलने का फैसला किया है, जो पूरी तरह से मस्ती, गपशप और सभी प्रकार की रोमांचक स्थितियों के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan johar reveals he is taking break of show in 2024 will come back in 2025 with Koffee With Karan season 9
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण ने यहां तक कहा कि लोग खुलकर बात करने से डरते हैं और वे पहले की तरह कुछ नहीं कहते। उन्होंने यहां तक कहा कि वे उनसे कोई सवाल नहीं पूछ सकते, जो किसी ओवररेटेड फिल्म या ओवररेटेड परफॉर्मेंस से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि सेलेब्स अपने मन में ही यह कह देते हैं। करण ने साथ महेश भट्ट और इमरान हाशमी भी मौजूद थे और उन्होंने इस दौरान रैपिड फायर की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Karan johar reveals he is taking break of show in 2024 will come back in 2025 with Koffee With Karan season 9
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण ने यह साफ किया कि उन्होंने इस सब की वजह से 2024 में ब्रेक लेने की योजना बनाई है और वे अगले साल शो का नया सीजन लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने 2024 की छुट्टी ले ली। यह 2025 की वापसी होगी। 2025 की दूसरी छमाही के आसपास हम एक नए चीजों के साथ वापस आना चाहते हैं। शो का पिछले सीजन काफी विवादों में घिरा रहा था, जिसके बाद से अब करण को लगता है कि कोई भी खुलकर बात नहीं करना चाहता और न ही वे खुलकर सवाल पूछ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed