फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने साझा की रहस्यमयी पोस्ट, हाल में ही बेची है धर्मा प्रोडक्शन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी

Sun, 27 Oct 2024 05:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 27 Oct 2024 05:40 PM IST
सार

Karan Johar: हाल में ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बिजनेस मैन अदार पूनावाला ने 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही थीं। अब करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमी पोस्ट साझा की है, जो लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Karan Johar shared a cryptic note about competition after Adar Poonawalla 50% stake in Dharma Production
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बिजनेसमैन अदार पूनावाला ने 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है। उन्होंने करण जौहर की कंपनी में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की है।

Karan Johar shared a cryptic note about competition after Adar Poonawalla 50% stake in Dharma Production
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

करण के पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
आज, 27 अक्टूबर को, करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया है। इसमें लिखा था, "प्रतिस्पर्धा नीचे होती है। शीर्ष पर लोग सहयोग कर रहे होते हैं।" निर्माता के इस पोस्ट को लोग उनके और अदार पूनावाला के बीच हुए समझौते से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें बीते कुछ समय से चल रही थीं। 

Karan Johar shared a cryptic note about competition after Adar Poonawalla 50% stake in Dharma Production
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने की है कोशिश
बता दें कि अदार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्शंस द्वारा करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 50% हिस्सेदारी ली गई है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य विश्व भर के दर्शकों के लिए आकर्षक चीजें तैयार करना, जिससे अपने कंटेंट को लेकर ये प्रोडक्शन हाउस विश्व भर के दर्शकों तक पहुंच सके। इस निवेश सेरेन प्रोडक्शंस को धर्मा में 50% हिस्सेदारी मिलती है, लेकिन करण जौहर भी कंपनी पर अपना आधा स्वामित्व बरकरार रखेंगे। 
Surbhi Jyoti Pre Wedding: सुरभि पर चढ़ा हल्दी का रंग, समारोह में सुमित के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar shared a cryptic note about competition after Adar Poonawalla 50% stake in Dharma Production
करण जौहर  - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे- करण
करण जौहर कंपनी के रचनात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। वहीं, अपूर्व मेहता मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करेंगे, जो रणनीतिक दिशा को आकार देने और कंपनी के भीतर सभी चीजों की गतिशीलता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए करण के साथ मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर करण जौहर ने रोमांचक सहयोग के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे धर्मा प्रोडक्शंस ने हमेशा सार्थक कहानियों को दिखाया है, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
Titanic: खुल गया ‘टाइटैनिक’ के दरवाजे का राज, केट विंसलेट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, उड़ जाएंगे आपके भी होश

विज्ञापन
Karan Johar shared a cryptic note about competition after Adar Poonawalla 50% stake in Dharma Production
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण ने अदार को बताया करीबी दोस्त 
अपने पिता के प्रभाव वाली फिल्में बनाने का उल्लेख करते हुए करण ने कहा था, "मेरे पिता ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखते थे, जो स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंने अपना करियर उस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज, जब हम अदार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो एक करीबी दोस्त और एक असाधारण दूरदर्शी इंसान है, तो हम अब धर्मा को विरासत की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।"
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ठगे गए प्रशंसक, 10 हजार रुपये लेकर विक्रेताओं ने थमाई नकली टिकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed