फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Directors: आदित्य चोपड़ा से लेकर करण सिंह त्यागी तक, अपनी पहली फिल्म से ही छा गए ये निर्देशक; यहां देखें लिस्ट

Mon, 28 Apr 2025 04:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 28 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

Bollywood Directors: बॉलीवुड में कई ऐसे निर्देशक हुए हैं, जिनकी पहली फिल्म ने ही दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी और फिल्म सुपरटिह हो गई है। जानिए इस फेहरिस्त में कौन-कौनसे निर्देशक हैं शामिल।

विज्ञापन
Karan Johar To Karan Singh Tyagi, These Bollywood Director’s Debut Film Loved By People And Became Massive Hit
आदित्य चोपड़ा और करण सिंह त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और फिल्म की ऐतिहासिक कहानी होने के नाते इसकी सराहना की जा रही है। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है और ये उनकी पहली फिल्म है। ऐसे में अपनी पहली ही फिल्म में जलियांवाला बाग जैसे मुद्दे को उठाने पर करण सिंह त्यागी की काफी तारीफ की जा रही है। अपनी पहली ही फिल्म से करण सिंह त्यागी सुर्खियों में आ गए हैं और काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं। करण सिंह त्यागी से पहले भी कई ऐसे बॉलीवुड डायरेक्टर हुए हैं, जिनकी पहली फिल्म हिट हुई और वो अपनी पहली ही फिल्म से छा गए। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे निर्देशक हैं शामिल हैं।

Karan Johar To Karan Singh Tyagi, These Bollywood Director’s Debut Film Loved By People And Became Massive Hit
'मोहब्बतें' के ऑडिशन के दौरान इस अभिनेत्री से ना खुश थे करण जौहर? - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर (कुछ कुछ होता है)
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी पहली निर्देशित फिल्म से ही इंडस्ट्री में छा गए थे। करण ने 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म एक कॉलेज स्टूडेंट्स की लव लाइफ पर थी। जिसे उस वक्त युवाओं ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। इस फिल्म के लिए करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Karan Johar To Karan Singh Tyagi, These Bollywood Director’s Debut Film Loved By People And Became Massive Hit
आदित्य चोपड़ा - फोटो : एक्स

आदित्य चोपड़ा (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे)
मौजूदा वक्त में यशराज फिल्म्स के कर्ता-धर्ता और दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन की शुरूआत 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी। शाहरुख खान और काजोल स्टारर यह फिल्म बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी हैं। फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले हैं। फिल्म मराठा मंदिर में कई सालों तक चली थी। आज भी इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar To Karan Singh Tyagi, These Bollywood Director’s Debut Film Loved By People And Became Massive Hit
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप (ब्लैक फ्राइडे)
अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने साल 2004 में आई फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म 1993 के मुंबई ब्लास्ट पर आधारित है। इस फिल्म को बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। हालांकि, इस फिल्म से पहले अनुराग कश्यप ने ‘पांच’ का निर्देशन किया था। लेकिन ये फिल्म भारत में कभी रिलीज नहीं हुई। ब्लैक फ्राइडे के लिए अनुराग को काफी तरीफें भी मिली थीं।

विज्ञापन
Karan Johar To Karan Singh Tyagi, These Bollywood Director’s Debut Film Loved By People And Became Massive Hit
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar

फरहान अख्तर (दिल चाहता है)
एक्टर-सिंगर और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। फरहान ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत 2001 में आई ‘दिल चाहता है’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से फरहान अख्तर इंडस्ट्री में छा गए। तीन दोस्तों की कहानी दिखाती इस फिल्म को आज भी बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed