बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज से ठीक 25 साल पहले साल 2000 में उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही फिल्म में करीना के अभिनय की भी तारीफ हुई थी। अब जब करीना इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर चुकी हैं, तो इस मौके पर जानते हैं उनके पांच यादगार किरदारों को, जिन्हें करीना ने अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर कर दिया।
Kareena Kapoor: करीना के बॉलीवुड में 25 साल पूरे, ‘गीत’ से लेकर ‘पू’ तक; इन किरदारों के लिए याद करते हैं फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:46 AM IST
सार
25 Years Of Kareena Kapoor: साल 2000 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली करीना कपूर आज इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन