सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: इन आइटम गानों में करीना कपूर ने किया जबरदस्त डांस, झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 30 Jun 2025 12:35 PM IST
सार

Kareena Kapoor Item Songs: करीना कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज 25 साल पूरे कर लिए हैं। अपने करियर में उन्होंने कई आइटम गानों पर डांस किया है। आइए उनके कुछ गानों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Item songs in bollywood Fevicol se marjani marjani chaliya chaliya
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर ने फिल्मी दुनिया में 25 साल पूरे कर लिए हैं। 30 जून को उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन अहम किरदार में थे। 44 साल की करीना कपूर ने 25 साल के अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में आइटम गानों में डांस किया है।

Trending Videos
Kareena Kapoor Item songs in bollywood Fevicol se marjani marjani chaliya chaliya
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब

फेविकोल से
करीना कपूर ने 'फेविकोल से' गाने में बेहतरीन डांस किया है। यह गाना साल 2012 में आई फिल्म 'दबंग 2' का है। जब यह गाना रिलीज हुआ था तो हर शख्स की जबान पर यही गाना था। शादियों और समारोहों में भी यह गाना खूब बजा। इस गाने में करीना के साथ सलमान खान ने भी बेहतरीन डांस किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Item songs in bollywood Fevicol se marjani marjani chaliya chaliya
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब

चिंता ता ता चिता चिता
'चिंता ता ता चिता चिता' गाना करीना कपूर के सबसे बेहतरीन आइटम गानों में से एक है। इस गाने पर अक्षय कुमार ने बेहतरीन डांस किया है। हालांकि करीना कपूर ने अपने डांस से इस गाने में जान डाल दी है। यह गाना साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' का है। गाने को मीका सिंह और वाजिद खान ने आवाज दी है।

Kareena Kapoor Item songs in bollywood Fevicol se marjani marjani chaliya chaliya
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब

मरजानी मरजानी
करीना कपूर के आइटम गाने 'मरजानी मरजानी' ने आते ही धमाल मचा दिया था। इस गाने की धुन कई शादियों और समारोहों में सुनी गई। गाने पर करीना कपूर के साथ शाहरुख खान ने खूब ठुमके लगाए थे। यह आइटम नंबर 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'बिल्लू' का है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Item songs in bollywood Fevicol se marjani marjani chaliya chaliya
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब

छलिया छलिया
करीना कपूर का आइटम नंबर 'छलिया छलिया' भी काफी मशहूर गाना है। इस गाने में उन्होंने अपने जीरो फिगर में बेहतरीन डांस किया है। यह गाना साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' का है। इस गाने को उन दिनों डीजे पर सबसे ज्यादा सुना गया।

यह खबर भी पढ़ें: Mandira Bedi: पति की पुण्यतिथि पर मंदिरा बेदी ने शेयर की भावुक पोस्ट, कई अभिनेत्रियों ने किए कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed