सब्सक्राइब करें

Karisma Kapoor: संजय कपूर संग कैसे शुरू हुई करिश्मा कपूर की लव स्टोरी? आगे चलकर क्यों जुदा हुईं राहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:45 AM IST
सार

गुरुवार को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई। महज 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। संजय और करिश्मा का सालाें पहले तलाक हो गया था। लेकिन इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? यह जोड़ा अलग क्यों हुआ? इस बारे में हम आपको बता रहे हैं?

विज्ञापन
Karisma Kapoor And Sunjay Kapur Love Story Known Unknown Facts
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई की घोषणा साल 2002 में की गई थी। यह घोषणा अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर हुई। लेकिन साल 2003 में करिश्मा ने अभिषेक बच्चन से सगाई तोड़ी ली। इसके कुछ महीनों बाद अचानक करिश्मा कपूर ने एक नामी बिजनमैन संजय कपूर से शादी कर ली। 

Trending Videos
Karisma Kapoor And Sunjay Kapur Love Story Known Unknown Facts
करिश्मा कपूर-संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लव या अरेंज हुई मैरीज? 
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने जल्द ही मूव ऑन कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर से करिश्मा कपूर की शादी एक अरेंज मैरीज थी। करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थी। संजय का पहले एक तलाक हो चुका था। मगर 29 सितंबर 2003 को करिश्मा और संजय कपूर शादी के बंधन में बंध गए। करिश्मा की शादी की चर्चा कई दिनों तक मीडिया और बॉलीवुड में होती रही। कपूर खानदान ने बडे़ ही धूम-धाम से ये शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor And Sunjay Kapur Love Story Known Unknown Facts
करिश्मा कपूर- पूर्व पति संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
करिश्मा और संजय बने माता-पिता
साल 2005 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर के घर बेटी समायरा का जन्म हुआ। वहीं साल 2010 में बेटे कियान का जन्म हुआ। बच्चों के आने से इनका परिवार पूरा हो गया। लेकिन इनके रिश्ते में धीरे-धीरे दरार पड़ने लगी थी।  
Karisma Kapoor And Sunjay Kapur Love Story Known Unknown Facts
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
साल 2016 में हुआ तलाक
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2014 में तलाक की अर्जी दी। साल 2016 में इनका तलाक फाइनल हो गया। इनकी राहें जुदा हो गईं। लेकिन तलाक होने से पहले दोनों ने तरह-तरह की आरोप एक-दूसरे पर लगाए। संजय, करिश्मा कपूर को किसी तरह का फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं देना चाहते थे। साथ ही उनका आरोप था कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की। इस बात को करिश्मा ने नाकार दिया। तलाक के बाद करिश्मा ने संजय कपूर के बारे में कई बातें साझा कीं। करिश्मा का कहना था कि संजय अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें काफी परेशान करते थे। मारपीट तक की बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया था। 
विज्ञापन
Karisma Kapoor And Sunjay Kapur Love Story Known Unknown Facts
संजय कपूर और प्रिया सचदेव - फोटो : इंस्टाग्राम@priyasachdevkapur
संजय ने जल्द कर ली तीसरी शादी 
करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। वहीं संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा फिर से एक्टिंग में सक्रिय हुईं। पिछले दिनों वह कुछ रियालिटी शो को जज करती भी नजर आईं। वह मुंबई में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। अब 53 साल की उम्र में संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed