Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
World Day Against Child Labour Bollywood Films Based on Child Labour Stanley Ka Dabba I Am Kalam Salaam Bombay
{"_id":"684a913fa32e2c3582079b71","slug":"world-day-against-child-labour-bollywood-films-based-on-child-labour-stanley-ka-dabba-i-am-kalam-salaam-bombay-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Child Labour Day: अनुजा से लेकर सलाम बॉम्बे तक, बाल मजदूरी पर बनी हैं ये फिल्में, देख कर नम हो जाएंगी आंखें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Child Labour Day: अनुजा से लेकर सलाम बॉम्बे तक, बाल मजदूरी पर बनी हैं ये फिल्में, देख कर नम हो जाएंगी आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:05 PM IST
सार
World Day Against Child Labour: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें बाल मजदूरी दिखाई गई है। 'बालश्रम निषेध दिवस' के मौके पर आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बाल मजदूरी पर आधारित फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज 12 जून को पूरी दुनिया में 'बालश्रम निषेध दिवस' दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मकसद 18 साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल भेजना और उन्हें खेल खेलने की आजादी देना है। हिंदी सिनेमा ने इस चीज को समझा है इसलिए उसने बाल मजदूर पर कई फिल्में बनाई हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
2 of 6
शॉर्ट फिल्म 'अनुजा'
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुजा
हाल ही में हिंदी फिल्म 'अनुजा' रिलीज हुई है। यह शॉर्ट फिल्म है। फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया। हालांकि फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिल सका। यह फिल्म बाल मजूदरी पर बनी है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की अपनी छोटी बहन को पढ़ाने के लिए कपड़ा फैक्ट्री में मेहनत करती है। बड़ी बहन की मेहनत तब बेकार हो जाती है जब उसकी छोटी बहन एक जरूरी इम्तेहान को छोड़ देती है।
3 of 6
फिल्म 'स्टेनली का डब्बा'
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेनली का डब्बा
स्टेनली का डब्बा फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक अमोल गुप्ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चा स्कूल जाने के लिए मजदूरी करता है। फिल्म को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में दिव्या दत्ता और पार्थो गुप्ते ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म इतनी अच्छी थी कि इसे मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।
आई एम कलाम
फिल्म 'आई एम कलाम' (2010) बाल मजदूरी पर बनी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन नीला माधव पंडा ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चा हाईवे के किनारे होटल पर काम करता है। बच्चे का सपना एपीजे अब्दुल कलाम की तरह बनना है। फिल्म में हर्ष मायर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
स्लमडॉग मिलेनियर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
स्लमडॉग मिलेनियर
'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म को भारत के दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में देव पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक डेनी बॉयल हैं। फिल्म में मुंबई की झुग्गी झोपड़ियों के साथ बाल मजदूरी भी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में बच्चों पर जुल्म भी दिखाया गया है। फिल्म को बाफ्टा और ऑस्कर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।