Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karisma Kapoor Birthday: actress Love Life broken engagement abhishek bachchan married life ex husband Sunjay
{"_id":"6859a2c0ea47d2da810bd53b","slug":"karisma-kapoor-birthday-actress-love-life-broken-engagement-abhishek-bachchan-married-life-ex-husband-sunjay-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: अधूरा इश्क, टूटी सगाई और फिर तलाक..., कुछ ऐसी रही है कपूर खानदान की लाडली करिश्मा की लव लाइफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: अधूरा इश्क, टूटी सगाई और फिर तलाक..., कुछ ऐसी रही है कपूर खानदान की लाडली करिश्मा की लव लाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:55 AM IST
सार
Karisma Kapoor Love Life : अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 25 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कपूर खानदान की लाडली लोलो ने अभिनय की दुनिया में अपनी प्रतिभा के बूते खुद को साबित किया है। मगर, आज बात उनके करियर नहीं, बल्कि लव लाइफ की कर रहे हैं। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की लाडली। हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की नातिन करिश्मा कपूर। करिश्मा ने अपने परिवार की वह परंपरा तोड़ी, जिसके मुताबिक महिलाएं इंडस्ट्री में काम नहीं किया करती थीं। 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। खूबसूरती, डांस और अदाकारी हर मामले में उन्होंने दर्शकों का प्यार पाया। दौलत-शोहरत हर तरह से किस्मत उन पर मेहरबान रही। मगर, निजी जिंदगी की बात करें तो इस मामले में करिश्मा की जिंदगी जैसे मुकम्मल नहीं हो सकी। इंडस्ट्री में अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं, लेकिन किसी के साथ बात शादी तक नहीं पहुंची। एक के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद सगाई हुई तो वह भी टूट गई। शादीशुदा जिंदगी भी अच्छी नहीं रही और तलाक हो गया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में...
2 of 6
फिल्म जिगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के साथ जुड़ा नाम
एक वक्त था, जब करिश्मा कपूर का नाम अभिनेता अजय देवगन से जुड़ा। दोनों के कथित अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। दोनों ने फिल्म 'जिगर' में साथ काम किया। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ीं। मगर, इनका रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंचा।
3 of 6
गोविंदा-करिश्मा-अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दो सितारों से बढ़ीं नजदीकियां
इसके अलावा करिश्मा कपूर का नाम एक्टर गोविंदा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही। इसी बीच दोनों के कथित लिंकअप की खबरें आईं। हालांकि, यह रिश्ता कुछ वक्त तक ही रहा। इसके अलावा करिश्मा कपूर का नाम अक्षय खन्ना के साथ भी जुड़ा। मगर, इनका रिश्ता किसी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा की मां बबीता कपूर नहीं चाहती थीं कि करियर की बुलंदी पर करिश्मा शादी का फैसला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करिश्मा कपूर-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लोलो को सलमान खान पर रहा क्रश
इसके अलावा करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है। दिलचस्प बात तो यह है कि किसी जमाने में करिश्मा कपूर को सलमान पर क्रश रहा। इसका खुलासा खुद करीना कपूर कर चुकी हैं। एक बार करिश्मा अपनी बहन करीना के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। शो में कपिल ने करीना से पूछा कि लोलो (करिश्मा) का किस एक्टर पर क्रश था? इस पर करीना ने बताया कि करिश्मा को सलमान खान पर क्रश था। बता दें कि सलमान खान के साथ करिश्मा ने बीवी नंबर 1, जुड़वां , अंदाज अपना-अपना, दुल्हन हम ले जाएंगे और चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में काम किया। परदे पर दोनों की जोड़ी हिट रही। दोनों के अफेयर की काफी अफवाहें रहीं, मगर आधिकारिक रूप से दोनों की तरफ से इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा गया।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @therealkarismakapoor, @bachchan
पांच साल का रिश्ता, सगाई और फिर टूटा दिल
करिश्मा कपूर की जिंदगी में फिर अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई। दोनों ने करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट किया। 2002 में दोनों की सगाई हो गई। मगर, करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनते-बनते रह गईं। बता दें कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई थी। मगर, रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर का दिल बुरी तरह टूटा था। उन्होंने कहा था, 'मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की इससे गुजरे। मैं बहुत कुछ झेल चुकी हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ, मैं उससे समझौता भी कर चुकी हूं। मैं बस इतना ही कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वह होना ही है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।