{"_id":"66ca0c8104a1fb458005b63f","slug":"karisma-kapoor-shared-experience-of-shooting-on-her-time-said-there-is-no-vanity-vans-for-changing-dress-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: ‘हम झाड़ के पीछे कपड़े बदलते थे…’, करिश्मा कपूर ने शूटिंग को लेकर किए चौंकाने वाला खुलासे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: ‘हम झाड़ के पीछे कपड़े बदलते थे…’, करिश्मा कपूर ने शूटिंग को लेकर किए चौंकाने वाला खुलासे
Sat, 24 Aug 2024 10:10 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और शानदार फिल्में की हैं। इन दिनों अभिनेत्री सोनी सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के आगामी एपिसोड में अभिनेत्री जीनत अमान से प्रेरित रेट्रो लुक में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि आगामी एपिसोड में अभिनेत्री अपने फिल्मी सफर के बारे में अनुभव साझा करेंगी और एक चौकाने वाला खुलासा भी करेंगी।
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक प्रोमो जारी किया। प्रोमो में करिश्मा बॉलीवुड के अपने सफर के बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने ‘दिल तो पागल है’ की शूटिंग के दौरान पहली बार सेट पर 'मॉनिटर' देखने के बारे में बताया और यह भी साझा किया कि कैसे वह और उनके साथी कलाकार हर टेक के बाद मॉनिटर पर शॉट देखने के लिए उत्साहित रहते थे।
निकिता ने साड़ी में मोहा मन, प्रियंका चोपड़ा की हॉट अदाएं प्रशंसकों का ले गई दिल
निकिता ने साड़ी में मोहा मन, प्रियंका चोपड़ा की हॉट अदाएं प्रशंसकों का ले गई दिल
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
इसके अलावा, अभिनेत्री ने फिल्म ‘जुबैदा’ की शूटिंग के दौरान पहली बार 'साउंड सिंक' के अनुभवों को भी साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘दिल तो पागल है’ पहली फिल्म थी, जिसमें मॉनिटर आया था। यश जी उसे लाए थे। हम तो मतलब पागल ही हो गए थे कि सच में हम ये देख सकते हैं कि हम क्या कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
वहीं, अभिनेत्री पहली बार ‘साउंड सिंक’ के अनुभव करने के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि पहली बार ‘साउंड सिंक’ का उपयोग श्याम बेनिगल के साथ ‘जुबैदा’ में हुआ था। उन्होंने कहा, पहली फिल्म जहां हमने लेपेल लगा के रियल लाइव साउंड का अनुभव किया।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
‘वहीं, इस वीडियो में अभिनेत्री को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि तब उनके पास वैनिटी वैन नहीं हुआ करते थे। वह झाड़ियों के पीछे जाकर चेंज करती थीं और बाथरूम भी वहीं जाती थीं। करिश्मा ने कहा, ‘पिछले 40-50 सालों में हमारे इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव आया है।’ बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर के इस रेट्रो स्पेशल एपिसोड में अनुराग बसु शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
Khel Khel Mein Day 10 Collection: बेपटरी हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'खेल खेल में' का 10वें दिन निकला दम
Khel Khel Mein Day 10 Collection: बेपटरी हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'खेल खेल में' का 10वें दिन निकला दम