{"_id":"63b2cb4a9b76b01959780444","slug":"kartik-aaryan-goes-with-niharika-thakur-instead-of-sara-ali-khan-in-london-fans-are-confused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: किसके साथ वैकेशन पर गए कार्तिक आर्यन?, फैंस हो गए कंफ्यूज, बोले- सारा...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: किसके साथ वैकेशन पर गए कार्तिक आर्यन?, फैंस हो गए कंफ्यूज, बोले- सारा...
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों वैकेशन पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनमें कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो सीक्रेट तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं, लेकिन लाइमलाइट की इस दुनिया में कोई राज ज्यादा समय तक छिप नहीं सकता। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के क्यूट एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन के साथ हुआ। एक्टर नए साल का जश्न मनाने लंदन पहुंचे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह वहां अकेले नहीं हैं।
2 of 4
कार्तिक और सारा
- फोटो : social media
हाल ही में, कार्तिक ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फैंस को इस बात का हिंट दिया कि वह वैकेशन पर अकेले नहीं गए हैं, बल्कि किसी के साथ हैं। गौरतलब है कि सारा अली खान भी इस वक्त लंदन में ही हैं। इन दोनों ने एक साथ कई सारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें लोकेशन भी एक ही थी। फैंस इस बात से काफी खुश हुए कि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि कार्तिक लंदन में सारा के साथ नहीं, बल्कि निहारिका ठाकुर के साथ हैं।
3 of 4
कार्तिक और निहारिका
- फोटो : social media
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा- 'मेरे लिए सिर्फ ब्लैक टी है।' कार्तिक की यह तस्वीर लंदन के क्लेरिज की है। आपको बता दें कि कुछ देर बाद निहारिका ठाकुर ने भी एक फोटो पोस्ट की और लोकेशन में क्लेरिज लिखा। अब लंदन में कार्तिक और निहारिका की एक ही तस्वीर और एक ही जगह कुछ और ही इशारे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निहारिका ठाकुर
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निहारिका ठाकुर प्रतीक कुहड़ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। प्रतीक और निहारिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रतीक ने अपने ब्रेकअप की बात की थी और बताया था कि वह पूरे तरीके से सिंगल है। पेशे से निहारिका एक डॉक्टर हैं और अब खबर आ रही है कि निहारिका और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।