फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने की 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म, कश्मीर में आइस बाथ लेते हुए दिया अपडेट

Sat, 30 Sep 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Sep 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up power packed shoot of  Chandu Champion enjoys ice bath in Kashmir
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनकी फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही अभिनेता आइस बाथ लेते भी नजर आए हैं।

Kartik Aaryan wraps up power packed shoot of  Chandu Champion enjoys ice bath in Kashmir
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को बर्फ में नहाते हुए देखा गया है। कार्तिक ने यह प्यारा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसे दर्शकों की खूब तारीफें मिल रही है। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Kartik Aaryan wraps up power packed shoot of  Chandu Champion enjoys ice bath in Kashmir
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ठंडे पानी में भीगते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। उन्होंने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नदी में बर्फ में नहाने का अनुभव पहली बार हो रहा है। इसके साथ ही पावर पैक्ड एक्शन शेड्यूल का समापन, वह भी कश्मीर में।" अभिनेता के इस वीडियो को साझा करते ही कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

Shaan Birthday: जिंगल्स गाकर घर चलाया करते थे शान, इस एलबम से मिली थी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up power packed shoot of  Chandu Champion enjoys ice bath in Kashmir
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह तो ठीक होने का सबसे अच्छा उपाय है कार्तिक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शूटिंग की सारी थकान मिट गई होगी। यह वाकई में काफी अच्छा अनुभव होता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'चंदू चैंपियन का बेसब्री से इंतजार है। एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार है कार्तिक।' इन सब के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कार्तिक की तारीफ करते नजर आए हैं।

Shaan Birthday: जिंगल्स गाकर घर चलाया करते थे शान, इस एलबम से मिली थी पहचान

विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up power packed shoot of  Chandu Champion enjoys ice bath in Kashmir
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स पर्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed