पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री और 'बिग बॉस 14' की प्रतियोगी कविता कौशिक ने विवेक ओबेरॉय की तारीफ करते हुए सलमान खान पर कटाक्ष करने के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। यह सब तब शुरू हुआ, जब उन्होंने एक्स अकाउंट पर विवेक ओबेरॉय की 1200 करोड़ रुपये की कथित कुल संपत्ति की प्रशंसा की।
Kavita Kaushik: हम स्वैग-दादागीरी से खुश हैं, विवेक ओबेरॉय की तारीफ कर कविता कौशिक ने सलमान खान पर साधा निशाना
Kavita Kaushik: अभिनेत्री कविता कौशिक ने कथित तौर पर विवेक ओबेरॉय की तारीफ करते हुए सलमान खान पर कटाक्ष किया, जिसके बाद वे अब सुर्खियों में छाई हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान पर कविता का कटाक्ष
A superb actor, stoop up for his woman, fought against the biggest speaking truth.... but we as a country are charmed with Swag, dadagiri and roasting .... https://t.co/PIpXj4sjNd
दरअसल, विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ के बारे में यूट्यूबर मैक्सटर्न के ट्वीट के जवाब में कविता ने लिखा, 'एक बेहतरीन अभिनेता अपनी महिला के लिए खड़ा रहा, सबसे बड़े सच बोलने के खिलाफ लड़ा... लेकिन हम एक देश के रूप में स्वैग, दादागिरी और रोस्टिंग से मंत्रमुग्ध हैं।' हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर सलमान खान का नाम नहीं लिया।
सलमान के लिए क्या बोल गईं कविता
इसके तुरंत बाद सोशल मैदा पर रेडिट यूजर्स ने कौशिक के पुराने ट्वीट्स खोज निकाले, जिसमें उन्होंने पहले सलमान की तारीफ की थी। यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस 14 में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें मिली आलोचना के बाद, अब वह कथित तौर पर खान की आलोचना कर रही हैं। इससे पहले कविता ने कहा था कि सलमान खान शो में उनकी बात सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'वह सुनते नहीं हैं। उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।'
बिग बॉस 14 का अनुभव रहा खराब
कविता ने बिग बॉस 14 में भाग लेने के बारे में भी खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मेरा वास्तव में बुरा अनुभव था। मैं अभी भी कभी-कभी इसके बारे में सोचकर बीमार महसूस करती हूं। मुझे अजीब और उल्टी जैसा लगता है।' रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ तीखी की बहस के बाद कविता बिग बॉस 14 से बाहर हो गईं। शो में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एजाज खान के साथ अपनी झड़पों के लिए भी सुर्खियां बटोरीं।
टीवी में वापसी नहीं करेंगी कविता
इस साल की शुरुआत में कविता ने टीवी इंडस्ट्री से अपने प्रस्थान की घोषणा की थी। उनका कहना है कि अब टीवी पर वे वापसी नहीं करेंगी, क्योंकि अब इसका कंटेंट बहुत ही घटिया किस्म का हो चुका है। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह फिल्मों या वेब शो में काम करने के लिए तैयार हैं।