फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: ‘कला’ के पूरे हुए दो साल, तृप्ति डिमरी ने कहा-जैसे कल की ही बात हो

Mon, 02 Dec 2024 01:09 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2024 01:09 AM IST
सार

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने अपनी फिल्म ‘कला’ के दो साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए शूटिंग की यादों को साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा, “2 साल... फिर भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो।”

 

विज्ञापन
Triptii Dimri shared bts pictures of qala movie on completing two years of release
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस में बड़ी सफलता हासिल की है। तृप्ति डिमरी ने श्रीदेवी के साथ मॉम में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद उन्हें कला मिली। इस पीरियड साइकोलॉजिकल ड्रामा में उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 दिसंबर को दो साल हो गए। इस अवसर पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा कर जश्न मनाया।


 
Triptii Dimri shared bts pictures of qala movie on completing two years of release
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
‘कला’ ने पूरे किए दो साल
जैसे ही फिल्म के रिलीज के दो साल पूरे हुए अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने सबसे पहले एक क्लिप रीपोस्ट की जिसमें उन्हें फिल्म के ‘घोड़े पे सवार’ लोकप्रिय गाना गाते हुए दिखाया गया है। फिर उन्होंने फिल्म में अपने किरदार की एक क्लिप पोस्ट की और लिखा, "2 साल... फिर भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो!"
Triptii Dimri: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति डिमरी, कैमरे से बचती दिखीं अभिनेत्री

 
Triptii Dimri shared bts pictures of qala movie on completing two years of release
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
साझा की फिल्म की झलकियां
अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी में शूटिंग के दिनों की बीटीएस तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में वह अपने को-स्टार स्वस्तिका मुखर्जी और बाबिल खान के साथ नजर आ रही हैं। क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “यहां ‘कला’ से कुछ है”

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triptii Dimri shared bts pictures of qala movie on completing two years of release
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
आज ही के दिन हुई थी एनिमल भी रिलीज
अभिनेत्री के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘एनिमल’ भी आज ही के दिन रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन-थ्रिलर में रणबीर कपूर के साथ शूटिंग के दौरान बिताए गए शानदार समय को याद करते हुए, उन्होंने फिल्म की शूटिंग से कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की। 

 
विज्ञापन
Triptii Dimri shared bts pictures of qala movie on completing two years of release
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट
तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल के शुरुआत में विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ ‘बैड न्यूज’ में नजर आईं। इसके बाद ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दिखीं और फिर ‘भूल भुलैया 3’ में फिलहाल वह ‘धड़क 2’ की  शूटिंग में व्यस्त हैं।
Sam Bahadur: विक्की कौशल ने मनाया 'सैम बहादुर' के एक साल पूरा होने का जश्न, फिल्म को अपने लिए बताया बड़ा सम्मान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed