फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fardeen Khan: 'नो एंट्री 2' का हिस्सा नहीं बनने पर फरदीन खान ने तोड़ी चुप्पी, बोनी कपूर के फैसले पर कही यह बात

Fri, 06 Sep 2024 05:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
khel khel mein actor fardeen khan talks about not being part of no entry 2 says call boney kapoor for decision
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

अनीस बज्मी ने साल 2005 में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को बोनी कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'नो एंट्री' में निर्देशित किया, जो कॉमेडी शैली में एक कल्ट क्लासिक और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दो दशकों के बाद 'नो एंट्री' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल बनाने की योजना बनाई गई। अब इस सीक्वल को लेकर चर्चा जोरों पर है, जिसका नाम कथित तौर पर 'नो एंट्री में एंट्री' रखा गया है। अब हाल ही में फरदीन ने 2005 की हिट कॉमेडी में काम करने के अपने अनुभव को याद किया और फिल्म के सीक्वल के बारे में भी बात की।

khel khel mein actor fardeen khan talks about not being part of no entry 2 says call boney kapoor for decision
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

इससे पहले खबर आई थी कि सीक्वल की शूटिंग अगले साल जून तक पूरी होने की उम्मीद है। निर्देशक अनीस बज्मी दिसंबर 2024 से दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ डबल रोल और 10 प्रमुख महिलाओं के साथ नो एंट्री 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। उनकी जून 2024 तक शूटिंग पूरी करने की योजना है। सीक्वल जी स्टूडियो बेव्यू प्रोडक्शन होगा। वहीं अब फरदीन खान ने पुष्टि की कि फिल्म वास्तव में बन रही है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह एक नई स्टार कास्ट है।

khel khel mein actor fardeen khan talks about not being part of no entry 2 says call boney kapoor for decision
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्वल के बारे में बात करते हुए फरदीन ने कहा कि मुझे लगता है कि इसकी घोषणा हो चुकी है, लेकिन हम इसमें शामिल नहीं हैं। इसमें बिलकुल नई स्टार कास्ट है। उन्होंने मजाक में कहा कि इसमें हम नहीं हैं तो लानत है। उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में बोनी कपूर से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
khel khel mein actor fardeen khan talks about not being part of no entry 2 says call boney kapoor for decision
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

इस दौरान फरदीन ने फरदीन ने नो एंट्री की शूटिंग के अपने अनुभव को भी याद किया। नो एंट्री ने हाल ही में रिलीज के 19 साल पूरे किए हैं। फरदीन ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर यह उनका पहला कॉमेडी प्रयास था, जिसमें उन्हें थोड़ा मूर्खतापूर्ण, मजेदार, नासमझ किस्म का किरदार निभाना था, जो बहुत स्मार्ट नहीं था, जो बहुत कमजोर और भोला था। यह उनके खुद को देखने के तरीके से बहुत अलग था।

विज्ञापन
khel khel mein actor fardeen khan talks about not being part of no entry 2 says call boney kapoor for decision
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

फरदीन ने आगे कहा कि इससे उन्हें वास्तव में आजादी मिली। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा करने में थोड़ा झिझक रहा था, लेकिन यह बोनी कपूर के मुझ पर विश्वास के कारण था। उन्होंने मुझे खुशी में कुछ ऐसे दृश्य करते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि फरदीन तुम इस भूमिका के लिए सही हो और मैंने कहा कि सच में? क्योंकि यह 2002 में आई 'चार्ली चैपलिन' की रीमेक थी और मेरा किरदार प्रभु देवा ने निभाया था। बेशक, मैंने इसे काफी अलग तरीके से समझा, लेकिन सब अच्छे से हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed