Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11 Akshay Kumar Taapsee Pannu Fardeen Vaani Kapoor pragya jaiswal
{"_id":"66cb5084702b8871c10f49a4","slug":"khel-khel-mein-box-office-collection-day-11-akshay-kumar-taapsee-pannu-fardeen-vaani-kapoor-pragya-jaiswal-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:13 PM IST
सार
15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। आइए जानते है अक्षय कुमार अभिनित फिल्म 'खेल खेल में' ने 11वें दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। आइए जानते है अक्षय कुमार अभिनित फिल्म 'खेल खेल में' ने 11वें दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
2 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'खेल खेल में' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह 2016 की इटैलियन मूवी 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं। ये भी 15 अगस्त को 'वेदा' के साथ रिलीज हुई थी।
3 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म 'खेल खेल में' ने ओपनिंग डे पर 5.05 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते से ग्राफ गिरता दिखाई दिया। वहीं बात करें 10वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज यानी 11वें दिन फिल्म 'खेल खेल में' ने रविवार के दिन कुल 1.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 22.89 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बता दें 15 अगस्त को एक साथ जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज हुई थी। हालांकि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' इन दोनों फिल्मों से ठीक एक रात पहले 14 अगस्त की रात को ही रिलीज कर दी गई थी। फिल्म 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
Janmashtami 2024: कृष्णमय हैं ये सितारे, कृष्ण जन्माष्टमी पर बांसुरीवाले कान्हा की भक्ति में लीन
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुई और फ्लॉप हुईं। हालांकि फिल्म 'खेल खेल में' से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन अक्षय की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।