फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Mehta: 'शाहरुख की पठान में कुछ भी नहीं था फिर भी फिल्म चली', खिचड़ी 2 की असफलता पर बोले राजीव

Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Khichdi Actor Rajiv Mehta Talks on Failure of Khichdi 2 He Did Not Find Shahrukh Khan Pathan Extraordinary
राजीव मेहता और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता राजीव मेहता अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान' को लेकर आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। खिचड़ी 2: में अभिनेता के साथ सुप्रिया पाठक कपूर, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक और जमनादास मजेठिया मुख्य भूमिका में थे। यह 2010 में आई फिल्म 'खिचड़ी: द मूवी' का सीक्वल था।

Khichdi Actor Rajiv Mehta Talks on Failure of Khichdi 2 He Did Not Find Shahrukh Khan Pathan Extraordinary
राजीव मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में, राजीव मेहता ने 'खिचड़ी 2' की असफलता पर खुलकर बात की है और शाहरुख की फिल्म 'पठान' का हवाला देते हुए अपनी बात रखी है। राजीव ने कहा,  "खिचड़ी 2 में कोई स्टार नहीं थे। आज दर्शक पैसे खर्च करके किसी स्टार की फिल्म थिएटर में देखता है। कभी-कभी कोई अच्छी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि फिल्म की सफलता और उसका कंटेंट कभी भी एक-दूसरे से जुड़े नहीं होते हैं।''

Khichdi Actor Rajiv Mehta Talks on Failure of Khichdi 2 He Did Not Find Shahrukh Khan Pathan Extraordinary
झूमे जो पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजीव ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें यह कुछ अलग नहीं लगी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। आगे उन्होंने कहा, "दूसरी ओर, मैंने मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है देखी और मुझे यह बहुत पसंद आई। मनोज फिर से एक अंडररेटेड अभिनेता हैं, जिन्हें अब उनका हक मिल रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Khichdi Actor Rajiv Mehta Talks on Failure of Khichdi 2 He Did Not Find Shahrukh Khan Pathan Extraordinary
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सहित मुख्य भूमिका में थे। यह 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Khichdi Actor Rajiv Mehta Talks on Failure of Khichdi 2 He Did Not Find Shahrukh Khan Pathan Extraordinary
खिचड़ी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन शो 'खिचड़ी' ने लोगों को मनोरंजन का भरपूर डोज दिया। सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसे फिल्म में तब्दील किया। वर्ष 2010 में आई 'खिचड़ी' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। वहीं, अब 13 वर्ष बाद फिल्म का सीक्वल लोगों को गुदगुदाने के लिए दर्शकों के सामने पेश हो हुआ, लेकिन इस बार खिचड़ी 2 ने दर्शकों का हाजमा खराब कर दिया था।

Katrina Kaif: प्रियंका चोपड़ा के साथ कथक सीखती थीं कैटरीना कैफ, बोलीं- वे हमारी क्लास के लिए स्टार थीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed