फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: अपने माता-पिता के लिए बड़ी फिल्में करते हैं शाहरुख खान, बोले- उन्हें मुझ पर गर्व होगा

Thu, 17 Oct 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Oct 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
King star Shahrukh Khan spoke about came on board the film says so that mom and dad can see them from heaven
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। शाहरुख खान को कुछ सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाना जाता है।  शाहरुख की ज्यादातर सफल फिल्में चाहे रोमांस जॉनर की हों या एक्शन की लार्जर-दैन-लाइफ रही हैं। अब हाल ही में, किंग खान ने खुलासा किया है कि वह बड़ी फिल्में किस वजह से बनाते हैं। आइए जानते हैं...

King star Shahrukh Khan spoke about came on board the film says so that mom and dad can see them from heaven
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने कहा कि वह बड़ी फिल्में अपने माता-पिता के लिए करते हैं, जिन्हें उन्होंने बहुत कम उम्र में खो दिया था। शाहरुख खान हाल ही में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मेहमान बनकर आए थे। फेस्टिवल के दौरान वे लोकार्नो मीट्स पॉडकास्ट में शामिल हुए और अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए।

King star Shahrukh Khan spoke about came on board the film says so that mom and dad can see them from heaven
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख ने कहा , "एक समय ऐसा भी आया, जब हम यह फिल्म नहीं बना पा रहे थे और मैं आगे बढ़ गया। लेकिन मैं अपने करियर में ऐसी फिल्म करने के लिए बहुत उत्सुक था।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैं फिल्मों में आया, तब तक मेरे माता-पिता का निधन हो चुका था, वे दोनों जीवित नहीं थे। मुझे नहीं पता, किसी कारण से, मुझे हमेशा लगता था कि मैं ऐसी फिल्में बनाऊंगा जो बहुत बड़ी हों, ताकि मेरे माता-पिता उन्हें स्वर्ग से देख सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
King star Shahrukh Khan spoke about came on board the film says so that mom and dad can see them from heaven
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में बात करते हुए शाहरुख ने इसे 'बचकानी सोच' बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि उनकी मां एक स्टार हैं। अभिनेता ने कहा, "मुझे अब भी लगता है कि मेरी मां एक स्टार हैं, और यह सच है। मुझे लगता है कि मैं उन्हें एक स्टार के रूप में जानता हूं। इसलिए मुझे लगा कि अगर बड़ी फिल्में बनाऊंगा तो उन्हें यह वाकई पसंद आएगी। वे इसकी सराहना करेंगी।"

विज्ञापन
King star Shahrukh Khan spoke about came on board the film says so that mom and dad can see them from heaven
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

 वर्कफ्रंट की बात करें को शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' शुरू करने के लिए तैयार हैं। सुजॉय घोष निर्देशित यह फिल्म जनवरी में फ्लोर पर आएगी और इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी होंगी। खबर है कि टीम शाहरुख के जन्मदिन 2 नवंबर को एक वीडियो टीजर के साथ फिल्म की घोषणा कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed