फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kirron Kher Birthday: संघर्षों ने आज तक नहीं छोड़ा दामन, मुस्कान के पीछे छिपा है दर्द, जानें किरण खेर का सफर

Fri, 14 Jun 2024 07:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Jun 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday: Actress Struggle First Marriage Failure movies Blood Cancer To Political Career
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अभिनेत्री किरण खेर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। किरण खेर ने अभिनय से लेकर राजनीति तक अपना परचम लहराया है। इसके अलावा खेल की दुनिया में भी वह चमक बिखेर चुकी हैं। किरण खेर जितनी प्रतिभाशाली और सफल शख्सित हैं, उनका संघर्ष भी उतना ही बड़ा रहा है। आज तक भी संघर्ष ने उनका साथ नहीं छोड़ा है। चलिए जानते हैं 'देवदास', 'खामोश पानी', 'मैं हूं ना', 'वीर-जारा' और 'रंग दे बसंती' समेत कई फिल्मों में दमदार अभिनय से दिल जीतने वाली किरण खेर का सफर...

Kirron Kher Birthday: Actress Struggle First Marriage Failure movies Blood Cancer To Political Career
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp

किरण खेर का जन्म 14 जून 1952 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण ने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की है। आज अगर वे अभिनेत्री नहीं होतीं तो एक सफल बैडमिंटन खिलाड़ी होतीं। किरण खेर बैडमिंटन की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेला है। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण का रुझान एक्टिंग की तरफ बढ़ा और उन्होंने इस तरफ करियर बनाने के बारे में सोचा। किरण चंडीगढ़ में थिएटर से जुड़ीं।

Kirron Kher Birthday: Actress Struggle First Marriage Failure movies Blood Cancer To Political Career
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp

थिएटर के बाद किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड में अपने लिए रोल तलाश रही थीं। उन्हीं दिनों सुनील दत्त को फ्रेश फेस की तलाश थी। किरण खेर पर उनकी तलाश पूरी हुई। मगर, कुछ आर्थिक संकट की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। लेकिन, किरण खेर ने हार नहीं मानी। उन्होंने 1980 में मुंबई आकर काम ढूंढना शुरू किया और सफल रहीं। किरण खेर ने कई फिल्मों में काम किया। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। किरण खेर टीवी रियलिटी शो में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' की रिलीज के मौके पर कार्तिक ने फैंस को दिया तोहफा, सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday: Actress Struggle First Marriage Failure movies Blood Cancer To Political Career
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp

किरण खेर और अनुपम खेर की जोड़ी बॉलीवुड में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त थे। हालांकि, प्यार वाली बात नहीं थी। किरण खेर जिस थिएटर ग्रुप से जड़ी थीं, उसी ग्रुप में अनुपम खेर भी थे। दोनों ने साथ में कई प्ले किए। शायद उस वक्त तक इन दोनों को ही नहीं पता होगा कि आगे चलकर ये दोनों पति-पत्नी बनेंगे, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। अनुपम खेर 1979 में अरेंज मैरिज कर चुके थे, लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थे। किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली। चंडीगढ़ के बाद मुंबई में किरण खेर और अनुपम खेर दोनों स्ट्रगल कर रहे थे। यहीं इन्हें प्यार का अहसास हुआ। अनुपम खेर अपनी पत्नी से तलाक ले चुके थे। किरण खेर और उनके पति भी समझ गए कि अब उनकी शादी नहीं चल पाएगी और दोनों का तलाक हो गया। 1985 में किरण ने अनुपम के साथ शादी की। किरण का अपनी पहली शादी से बेटे सिकंदर हैं, जो अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल' में रणबीर के किरदार को बताया बेवकूफ! महिलाओं को दी यह खास सलाह

विज्ञापन
Kirron Kher Birthday: Actress Struggle First Marriage Failure movies Blood Cancer To Political Career
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp

एक असफल शादी से निकलकर उन्हें अनुपम खेर का साथ मिला। जिंदगी थोड़ी पटरी पर आई। लेकिन, कुछ वक्त बाद अनुपम खेर को आर्थिक घाटा हुआ। इस दौरान किरण खेर ही परिवार के हालात संभालने आगे आईं। उन्होंने फिल्मों में वापसी की और उनकी मेहनत रंग लाई। किरण खेर एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। वे चंडीगढ़ से सांसद रही हैं। वह 2009 में भाजपा से जुड़ी थीं। 2014 और 2019 में उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीता। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। किरण खेर के इरादे जितने मजबूत रहे हैं, जिंदगी भी उतने ही इम्तिहान ले रही है। अभिनेत्री ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर से उनकी जंग अभी जारी है। पूरी उम्मीद है कि वह कैंसर को हराने में कामयाब होंगी। 
Karan Johar: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' की रिलीज रोकी, करण जौहर के हक में सुनाया फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed