Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Avatar 3 star Kate Winslet being body shamed after Titanic actress says that thing went on for years
{"_id":"666b206f60523e128a07ca99","slug":"avatar-3-star-kate-winslet-being-body-shamed-after-titanic-actress-says-that-thing-went-on-for-years-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kate Winslet: 'टाइटैनिक' के बाद केट हुई थीं बॉडी शेमिंग की शिकार, अभिनेत्री बोलीं- मुझे उबरने में वर्षों लगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kate Winslet: 'टाइटैनिक' के बाद केट हुई थीं बॉडी शेमिंग की शिकार, अभिनेत्री बोलीं- मुझे उबरने में वर्षों लगे
हॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री केट विंसलेट अभिनय के अलावा अपने बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। वे अक्सर लिंग भेद और बॉडी शेमिंग जैसे विषयों पर अपनी राय देती रहती हैं। हाल ही में वैरायटी मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री 'टाइटेनिक' के दिनों में अपने साथ हुए बॉडी शेमिंग के विषय में खुलकर बातें करती नजर आईं। आइए जानते हैं केट ने कैसे खुद को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला--
2 of 5
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम
केट विंसलेट जेम्स कैमरून कीआगामी फिल्म 'अवतार 3' में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस साल मेट गाला में मौजूद अभिनेत्रियों को देखकर काफी खुश हुई। वहां सब अपने-आप में खुश और अपने शरीर के साथ संतुष्ट नजर आ रही थीं'।
3 of 5
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम
केट विंसलेट अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'आज का दौर 1998 वाले दौर से काफी अलग है। आज अभिनेत्रियां अपने शरीर को लेकर आजाद हैं। उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार नहीं होना पड़ता है। मैं इस बदलाव से खुश हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम
केट विंसलेट ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-ट्रेजेडी 'टाइटैनिक' के बाद ग्लोबल स्टार बन गई थीं। उन दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'टाइटेनिक के बाद मुझे काफी बॉडी शेम किया गया था। मीडिया में खुलकर मेरे शरीर के ऊपर टिप्पणी की गई थी और इस बात का असर कई वर्षों तक मेरे साथ रहा था। मैं इस बात से काफी प्रभावित हुई थी'।
विज्ञापन
5 of 5
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज के दौर के बारे में बातें करते हुए केट विंसलेट कहती हैं, 'अब अभिनेत्रियों को पता है कि मीडिया में खुलेआम उनके शरीर पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है और इस आजादी को वे महसूस कर पाती हैं। हमारे दौर में हमें ये आजादी नहीं थी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।