फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Postponed: 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी ‘पुष्पा 2’, अल्लू अर्जुन के फैंस को बहुत बड़ा झटका

Thu, 13 Jun 2024 07:39 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Fahadh Faasil movie Pushpa 2 not releasing on august 15 in Akshay Kumar Khel Khel Mein
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अब 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज सितंबर की बजाय अब अगस्त में ही करने की तैयारियां से इसका खुलासा हो गया है। ‘अमर उजाला’ के हैदराबाद स्थित सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्थान पर फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज करने को लेकर दोनों फिल्मों के निर्माताओं के बीच बुधवार को बात हो चुकी है।


 

Pushpa 2: इसलिए पूरी नहीं हो पा रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, रिलीज की प्लानिंग पर भी अटका काम

Allu Arjun Fahadh Faasil movie Pushpa 2 not releasing on august 15 in Akshay Kumar Khel Khel Mein
अल्लू अर्जुन और सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार रही निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ के ताजा अपडेट ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले इस महीने की शुरुआत से देने शुरू किए थे। फिल्म की हैदराबाद में चल रही शूटिंग पर मौजूद लोगों से बातचीत करने के बाद ‘अमर उजाला’ ने 5 जून को ही बता दिया था कि इस फिल्म का अब 15 अगस्त को रिलीज हो पाना बहुत मुश्किल है। फिल्म में विलेन बने फहद फासिल की शूटिंग समय से पूरी न हो पाने के चलते भी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल काफी ऊपर नीचे होता रहा है।

Allu Arjun Fahadh Faasil movie Pushpa 2 not releasing on august 15 in Akshay Kumar Khel Khel Mein
पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक शूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज 15 अगस्त को होनी है, ये तय होने के बाद से तमाम हिंदी और दूसरी भाषाई फिल्मों ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे कर ली थी। सबसे पहले इस तारीख पर फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ उर्फ ‘सिंघम 3’ के आने का एलान हुआ था लेकिन ‘पुष्पा 2’ के इसी तारीख को आने की घोषणा के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को खिसकाकर दिवाली के पास कर लिया था। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज टलने के बाद भी अजय देवगन की इस फिल्म के अब 15 अगस्त को वापस रिलीज होने की संभावना नहीं है, अजय देवगन ने इस बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को इससे इनकार भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Fahadh Faasil movie Pushpa 2 not releasing on august 15 in Akshay Kumar Khel Khel Mein
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा 2’ में मुख्य विलेन बने मलयालम सिनेमा के अभिनेता फहद फासिल इन दिनों कई फिल्में एक साथ कर रहे हैं और फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए मिली उनकी तारीखों का उपयोग किया भी जा रहा था लेकिन फिल्म के निर्देशक सुकुमार के मुताबिक इन महत्वपूर्ण दृश्यों का काम पूरा हो नहीं पा रहा है। यही नहीं, फिल्म के दूसरे कलाकारों सुनील, राव रमेश और अनसूया के साथ फिल्माए जाने वाले दृश्यों को लेकर भी स्थिति काफी तनावपूर्ण होती रही है। दिक्कत इस बात को लेकर भी आ रही है कि फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से हो रही है। पहले से शूट हो चुके कुछ दृश्यों में कमियां सामने आने पर उनका पैच वर्क भी साथ साथ ही चल रहा है।
 

विज्ञापन
Allu Arjun Fahadh Faasil movie Pushpa 2 not releasing on august 15 in Akshay Kumar Khel Khel Mein
खेल-खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है कि उनकी फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं हो रही है, लेकिन ‘अमर उजाला’ को अपने सूत्रों से ये पक्की खबर मिली है कि ये फिल्म अब स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह पर रिलीज नहीं होगी। मुंबई में भी फिल्म ‘पुष्पा 2’ से जुड़ी टीम के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही इस बारे में बात करने पर उन्होंने इस बारे में कुछ कहा ही। लेकिन हैदराबाद से मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज डेट 15 अगस्त तय ही तब हुई, जब ‘पुष्पा 2’ का इस तारीख को न आना तय हो गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed