फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JIGRA: 'जिगरा' के रिलीज डेट से उठा पर्दा, खुद आलिया भट्ट ने फिल्म के पोस्टर को साझा कर किया तारीख का एलान

Thu, 13 Jun 2024 06:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 13 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt shares her film Jigra poster today revealed release date click here to know more about movie
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट के दीवानों के लिए खुशखबरी आ रही है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जिगरा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फिल्म के पोस्टर को अपने फैंस के संग साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। वेदांग रैना के साथ आलिया इस फिल्म में धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि किस दिन रिलीज होने जा रही है 'जिगरा' और इसके पोस्टर में क्या खास है---

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Alia Bhatt shares her film Jigra poster today revealed release date click here to know more about movie
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जिगरा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, '11 अक्तूबर 2024 को 'जिगरा' के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं'। सोशल मीडिया पर आलिया का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस लगातार उनके इस पोस्ट कर कमेंट कर रहे हैं। 
Alia Bhatt shares her film Jigra poster today revealed release date click here to know more about movie
वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट के लिए फिल्म 'जिगरा' काफी खास होने वाली है। इस फिल्म में वे अभिनेत्री होने के अलावा को-प्रोड्यूसर भी हैं। आलिया ने साल 2023 में इस फिल्म की घोषणा की थी। 'जिगरा' में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt shares her film Jigra poster today revealed release date click here to know more about movie
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' के पोस्टर में आलिया का एक एनिमेटेड अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर में एक लड़की पीठ पर बैग टांगे खड़ी नजर आ रही है। इस पोस्टर को देखकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
Alia Bhatt shares her film Jigra poster today revealed release date click here to know more about movie
वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और वेदांग रैना की इस फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने बास्केटबॉल खेलना सीखा है। वे 'जिगरा' के कई दृश्यों में बास्केटबॉल खेलती नजर आने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed