कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' कल 14 जून को रिलीज होने जा रही है। रिलीज के दिन अभिनेता ने फैंस को खास तोहफा दिया है। यह फिल्म दर्शक सिर्फ 150 रुपये में देख सकेंगे। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। हालांकि, यह अवसर सिर्फ ओपनिंग डे के लिए है।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' की रिलीज के मौके पर दर्शकों को मिला तोहफा, सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज के दिन दर्शक सिर्फ 150 रुपये में इस फिल्म की टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इतने साल की हमारी मेहनत कल आपके सामने। देखिए भारत के चैंपियन की कहानी!! अफनी टिकट मात्र 150 रुपये में बुक करें। सिर्फ इस शुक्रवार'।
अभिनेता से यह गिफ्ट मिलने पर एक तरफ कुछ दर्शक खुशी से झूम उठे हैं और कार्तिक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। साथ ही सवाल पूछ रहे हैं कि टिकट की कीमत इतनी कम क्यों रखी है? कुछ यूजर्स यह एलान करते दिख रहे हैं कि यह फिल्म तो ब्लॉकबस्टर जाने वाली है। कुल मिलाकर पोस्ट पर लोगों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
कार्तिक आर्यन ने बुक माय शो का एक लिंक शेयर किया है, जिस पर जाकर दर्शक अपने टिकट बुक कर सकते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाएंगे। इस रोल को निभाने के लिए कार्तिक ने फ्री-स्टाइल स्विमिंग की खूब ट्रेनिंग ली है। उन्होंने अपना कई किलो वजन कम किया है।
Gangsters Series: बंदूकों की दहशत-गोलियों की बौछार, मिर्जापुर की तरह क्राइम और गैंगस्टर पर आधारित हैं ये सीरीज
कार्तिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि फिल्म 'फ्रेडी' के दौरान उनका वजन 90 किलोग्राम था। चंदू चैंपियन के लिए उन्होंने अपना वजन 72 किलोग्राम किया। इसमें 18 महीने की मेहनत लगी है। उन्होंने जिम में पसीना बहाया, तैराकी की और भी कई फिजिकल वर्कआउट किए। कार्तिक का कहना है कि 'चंदू चैंपियन' उनके करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म है।
Farida Jalal: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं फरीदा, बोलीं- सुपर स्टार होकर भी वे सेट पर बूढ़े स्पॉटमैन के...