{"_id":"69402e639b35debb050ddd11","slug":"kis-kisko-pyaar-karoon-2-box-office-collection-on-monday-kapil-sharma-film-earning-2025-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडे टेस्ट में पास या फेल 'किस किसको प्यार करूं 2'? जानें कपिल शर्मा की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मंडे टेस्ट में पास या फेल 'किस किसको प्यार करूं 2'? जानें कपिल शर्मा की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:21 PM IST
सार
Kis kisko pyaar karoon 2 Box Office Collection: 'किस किसको प्यार करूं 2' ने वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई की थी। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
किस किस को प्यार करूं 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। अब यह धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही शुरुआत
ओपनिंग डे पर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसकी कमाई में इजाफा हुआ और इसने 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में पास या फेल?
आज सोमवार को फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की असली परीक्षा थी। खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.84 करोड़ रुपये हो गया है।
कपिल शर्मा की फिल्म पर पड़ा 'धुरंधर' का असर
सिनेमाघरों में पहले से फिल्म 'धुरंधर' चल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई। 'धुरंधर' के आगे दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया। जिससे इसे नुकसान हो रहा है। खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर' ने 11 दिनों में 369 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
किस-किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स
फिल्म के बारे में
'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इसमें कपिल शर्मा के अलावा आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना, मनजोत सिंह और सुशांत सिंह ने अभिनय किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा चार अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी कर लेते हैं। इसके बाद संघर्ष शुरू होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X