{"_id":"6676af662b595b6df302489f","slug":"know-about-actor-and-politician-raj-babbar-films-career-life-marriage-and-politics-on-his-birthday-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Babbar: फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी चमके राज बब्बर, कभी चुनाव में दी थी डिंपल यादव को मात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Babbar: फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी चमके राज बब्बर, कभी चुनाव में दी थी डिंपल यादव को मात
23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में जन्मे राज बब्बर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। राज बब्बर बचपन में ही स्टेज पर जाने लगे थे और बड़े होने के बाद तो जो हुआ उसके बारे में सिनेमाप्रेमी जानते ही हैं। उन्होंने एनएसडी के अभिनय के गुर सीखे थे और वहां से पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री मार ली थी। साल 1977 में उनकी पहली फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' रिलीज हो गई थी। उसी साल 'इंसाफ का तराजू' फिल्म से वो बलात्कारी का रोल करके लोगों की नजर में आ गए थे। इसके बाद वो धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते गए।
2 of 4
राज बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajbabbarmp
राज बब्बर की प्रमुख फिल्मों में 'प्रेम गीत', 'उमराव जान', 'मजदूर', 'मेहंदी', 'हकीकत', 'निकाह', 'अगर तुम ना होते', 'आज की आवाज', 'सलमा', 'आज', 'घायल', 'इंडियन', 'जख्मी औरत', 'प्रेम गीत', 'वारिस', 'संसार', 'आप तो ऐसे ना थे', 'दूल्हा बिकता है', 'अंगारे', 'पूनम', 'जवाब', 'याराना', 'जीवन धारा', 'झूठी', 'बॉडीगार्ड', 'कर्ज', 'साहब बीवी और गैंगस्टर 2', 'फैशन', 'बुलेट राजा' और 'तेवर' शामिल हैं।
3 of 4
राज बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajbabbarmp
राज बब्बर ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल 'बहादुर शाह जफर', 'महाभारत' और 'महाराजा रणजीत सिंह' में भी अभिनय किया है। राज अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने 1975 में नादिरा से पहली शादी की थी और 1983 में स्मिता पाटिल से दूसरी। दोनों ‘भीगी पलकें’ फिल्म के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे, जो साल 1982 में रिलीज हुई थी। राज बब्बर के तीन बच्चे- आर्य बब्बर, जूही बब्बर और प्रतीक बब्बर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राज बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajbabbarmp
राज बब्बर सियासी गलियारों का भी जाना-माना नाम हैं। साल 1989 में उन्होंने जनता दल के साथ राजनीति की शुरूआत की थी। 1994-99 तक वो राज्यसभा के सांसद थे। हाल ही में, उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में भी उन्होंने गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और तब भी उनकी हार ही हुई थी। राज बब्बर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो साल 2004 में फिरोजाबाद सीट से सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। साल 2009 में उन्होंने डिंपल यादव को फिरोजाबाद सीट पर हुए चुनाव में हराया था। हालांकि, दो साल बाद ही सपा से निकाले जाने के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।