फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balaji Telefilms: बालाजी टेलीफिल्म्स की पिछली 10 फिल्मों में सिर्फ एक सुपरहिट, कहां ठहरेगी द साबरमती रिपोर्ट?

Fri, 15 Nov 2024 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Nov 2024 09:24 AM IST
सार

कल 15 नवंबर को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना लीड रोल में हैं। इस फिल्म को एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 

विज्ञापन
Know About Balaji Telefilms Movies box office VVKWWV Dream Girl 2 Freddy before The Sabarmati Report release
बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म ऐसे मौके पर रिलीज हो रही है, जब 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। फिर एक दिन पहले ही 14 नवंबर को 'कंगुवा' भी आ गई है। कार्तिक की फिल्म के आगे 'सिंघम 3' की हवा निकल गई, ऐसे में 'द साबरमती रिपोर्ट' क्या कमाल करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन, इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स की पिछली 10 फिल्मों का रिपोर्टकार्ड टटोल लेते हैं...

Know About Balaji Telefilms Movies box office VVKWWV Dream Girl 2 Freddy before The Sabarmati Report release
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
बालाजी की पिछली रिलीज फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है,  जो 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी इसमें लीड रोल में नजर आए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर 41.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 58.03 करोड़ रुपये रही। इसे करीब 30 करोड़ रुपये में बनाया गया।

Know About Balaji Telefilms Movies box office VVKWWV Dream Girl 2 Freddy before The Sabarmati Report release
'बिन्नी एंड फैमिली 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिन्नी एंड फैमिली
यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 2.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 3.02 करोड़ रुपये रही। संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अंजनि धवन, पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी जैसे सितारे नजर आए। इसे एकता कपूर ने महावीर जैन, शशांक खेतान आदि के साथ मिलकर बनाया। क्रिटिक्स से इसे अच्छे रिव्यू मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Balaji Telefilms Movies box office VVKWWV Dream Girl 2 Freddy before The Sabarmati Report release
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द बकिंघम मर्डर्स' 
सितंबर में रिलीज हुई करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर  9.2  करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 40 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया। साथ ही करीना कपूर भी इस फिल्म की सह-निर्माता हैं। निर्देशन की कमान हंसल मेहता ने संभाली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
Know About Balaji Telefilms Movies box office VVKWWV Dream Girl 2 Freddy before The Sabarmati Report release
लव सेक्स और धोखा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लव सेक्स और धोखा-2'
यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई। फिल्म का कलेक्शन पूरा एक करोड़ भी नहीं रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 95 लाख रुपये जुटाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 20 करोड़ रुपये था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed