सब्सक्राइब करें

Radhikka Madan: 'सरफिरा' से पहले जानिए राधिका मदान की पिछली फिल्मों का हाल, पीछा नहीं छोड़ रहा फ्लॉप का टैग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:24 PM IST
सार

राधिका मदान ने साल 2018 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी तो मजेदार थी, लेकिन दर्शकों ने इसे नकार दिया था। 

विज्ञापन
know about box office collection of Radhika Madan film Pataakha kuttey angrezi medium ahead of Sarfira release
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

साल 2014 में टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री राधिका मदान अब बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं। उनकी अभी तक 'अंग्रेजी मीडियम', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'पटाखा', 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' और 'कुत्ते' समेत कुल आठ फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिनमें से कुछ सीधे ओटीटी पर भी आई थी। उनकी नई फिल्म 'सरफिरा' कल यानी 12 जुलाई को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ-साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। राधिका की यह फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा, लेकिन इससे पहले हम आपको राधिका की पिछली फिल्मों के बॉक्स कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
know about box office collection of Radhika Madan film Pataakha kuttey angrezi medium ahead of Sarfira release
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

राधिका मदान की पिछली फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' थी। फिल्म ने 27 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और रिलीज होते ही इसका टिकट खिड़की पर दम निकल गया था। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में सात दिनों में कुल 0.65 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about box office collection of Radhika Madan film Pataakha kuttey angrezi medium ahead of Sarfira release
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

साल 2023 में ही आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'कुत्ते' का भी बुरा हाल हुआ था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कुमुद मिश्रा और कोंकणा सेन शर्मा ने भी अभिनय किया था।

know about box office collection of Radhika Madan film Pataakha kuttey angrezi medium ahead of Sarfira release
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

'अंग्रेजी मीडियम' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही थी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'अंग्रेजी मीडियम' में राधिका मदान, इरफान खान, करीना कपूर और दीपक डोबरियाल ने काम किया था।

विज्ञापन
know about box office collection of Radhika Madan film Pataakha kuttey angrezi medium ahead of Sarfira release
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

'मर्द को दर्द नहीं होता' भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.5 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। यह राधिका की दूसरी फिल्म है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसमें भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने अहम रोल अदा किया था। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed