पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaurav Bakshi: मंत्री नीलकांत हलर्नकर की कार रोकने का मामला, अभिनेता गौरव बख्शी को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

अभिनेता गौरव बख्शी मंत्री नीलकांत हलर्नकर की कार को रोकने के मामले के चलते विवादों में घिर चुके हैं। गोवा पुलिस ने गौरव को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नीलकांत हलर्नकर, गोवा सरकार में पशुपालन मंत्री हैं और गौरव बख्शी पर आरोप है कि उन्होंने नीलकांत की कार को रोककर उनकी आवाजाही में बाधा डाली।
 
विज्ञापन
Actor Gaurav Bakshi was arrested by Goa Police in the case of stopping the car of Minister Nilkanth Halarnkar
गौरव बख्शी - फोटो : इंस्टाग्राम @igauravbakshi

अभिनेता गौरव बख्शी, मंत्री नीलकांत हलर्नकर की कार को रोकने के मामले के चलते विवादों में घिर चुके हैं। गोवा पुलिस ने गौरव को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नीलकांत हलर्नकर, गोवा सरकार में पशुपालन मंत्री हैं और गौरव बख्शी पर आरोप है कि उन्होंने नीलकांत की कार को रोककर उनकी आवाजाही में बाधा डाली।

Actor Gaurav Bakshi was arrested by Goa Police in the case of stopping the car of Minister Nilkanth Halarnkar
गौरव बख्शी - फोटो : इंस्टाग्राम @igauravbakshi

इस मामले में मंत्री नीलकांत हलर्नकर के निजी सुरक्षा अधिकारी द्वारा उत्तरी गोवा के कोलवले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद गौरव को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक गौरव बख्शी पर लोक सेवक के काम में बाधा डालने और जानबूझकर रोकने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Actor Gaurav Bakshi was arrested by Goa Police in the case of stopping the car of Minister Nilkanth Halarnkar
गौरव बख्शी - फोटो : इंस्टाग्राम @igauravbakshi

मंत्री नीलकांत हलर्नकर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वो उत्तरी गोवा जिले के रेवोरा पंचायत हॉल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी कार से निकल रहे थे, तभी अभिनेता गौरव बख्शी ने अपनी कार से उनका रास्ता रोक लिया। अभिनेता से कार हटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन उन्होंने हलर्नकर के निजी सुरक्षा अधिकारी के धमका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Gaurav Bakshi was arrested by Goa Police in the case of stopping the car of Minister Nilkanth Halarnkar
गौरव बख्शी - फोटो : इंस्टाग्राम @igauravbakshi

अभिनेता गौरव बख्शी ने भी इस घटना के बाद एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने पुलिस थाने में मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। गौरव का कहना है कि मंत्री नीलकांत हलर्नकर की कार ने ही उनका रास्ता रोका था।

Actress Action: रोमांस के अलावा एक्शन करना भी जानती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, आलिया से लेकर सामंथा का नाम तक शामिल

विज्ञापन
Actor Gaurav Bakshi was arrested by Goa Police in the case of stopping the car of Minister Nilkanth Halarnkar
गौरव बख्शी - फोटो : इंस्टाग्राम @igauravbakshi

गौरव बख्शी वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' और 'नक्सलबाड़ी' में अभिनय कर चुके हैं। वो गोवा में एक स्टार्ट-अप भी चलाते हैं। बता दें कि इस मामले पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने बयान में कहा था कि राज्य सरकार ने इस घटना का संज्ञान ले लिया है और गौरव बख्शी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sarfira : सरफिरा की एडवांस बुकिंग ने किया निराश, क्या यह भी होगी फ्लॉप फिल्मों की कतार में शामिल?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed