Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Saripodhaa Sanivaaram second song Ullasam will be released on July 13 Nani and Priyanka will be seen romancing
{"_id":"668fc7de78285eef0404c253","slug":"saripodhaa-sanivaaram-second-song-ullasam-will-be-released-on-july-13-nani-and-priyanka-will-be-seen-romancing-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ullaasam Song: 13 जुलाई को रिलीज होगा 'सारिपोधा सानिवारम' का दूसरा गाना, रोमांस करते दिखेंगे नानी और प्रियंका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ullaasam Song: 13 जुलाई को रिलीज होगा 'सारिपोधा सानिवारम' का दूसरा गाना, रोमांस करते दिखेंगे नानी और प्रियंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:25 PM IST
सार
'गैंग लीडर' फिल्म में साथ काम कर चुके नानी और प्रियंका मोहन एक बार फिर से परदे पर साथ-साथ दिखाई देंगे। दोनों अपनी नई फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही आए दिन इससे जुड़ा कोई ने कोई अपडेट सामने आ रहा है। इसी सिलसिले में अब एक और ताजा जानकारी सामने आ रही है, जो फिल्म के गाने से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
'सारिपोधा सानिवारम' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'गैंग लीडर' फिल्म में साथ काम कर चुके नानी और प्रियंका मोहन एक बार फिर से परदे पर साथ-साथ दिखाई देंगे। दोनों अपनी नई फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही आए दिन इससे जुड़ा कोई ने कोई अपडेट सामने आ रहा है। इसी सिलसिले में अब एक और ताजा जानकारी सामने आ रही है, जो फिल्म के गाने से जुड़ी हुई है।
2 of 5
'सारिपोधा सानिवारम' से नानी का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सारिपोधा सानिवारम' के निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने का एलान कर दिया है। इस गाने का नाम 'उल्लासम' है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 'उल्लासम' को 13 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जाएगा। गाने में नानी और प्रियंका मोहन दिखाई देंगे।
3 of 5
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'उल्लासम' गाने का पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में दोनों एक सीढ़ी पर बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका और खुद को बरसात से बचाने के लिए नानी अपने सिर के ऊपर एक टोकरी पकड़े हुए है। निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि इस मानसून में प्यार की बारिश की बूंदें आपको आनंद से भर देंगी। पोस्टर और कैप्शन से साफ है कि यह एक रोमांटिक गाना होने वाला है।
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
'सारिपोधा सानिवारम' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है। फिल्म में नानी और प्रियंका मोहन के साथ-साथ एसजे सूर्या ने भी अभिनय किया है, जो विलेन के रोल में नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा अदिति बालन, सुभलेका सुधाकर और साई कुमार भी परदे पर अदाकारी करते हुए दिखाई देंगे।
'सारिपोधा सानिवारम' में प्रियंका मोहन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में, उन्होंने अपनी डबिंग भी शुरू कर दी है। 'उल्लासम' फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले विशाल ददलानी द्वारा गाए गए 'गरम-गरम' गाने को रिलीज किया गया था। बता दें कि फिल्म 29 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।