कल शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बिग फैट वेडिंग में देश-विदेश की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होने मुंबई पहुंच चुकी हैं। प्रियंका अपने पति नोकस जोनस के साथ शादी में शामिल होने आई हैं। उनके भारत पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। कार से उतरते ही प्रियंका ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन किया।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने भारत पहुंचे प्रियंका-निक, झमाझम बारिश में हुआ स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत-राधिका की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 12 जुलाई को 'शुभ विवाह' से होगी। शुक्रवार को शादी संपन्न होने के बाद 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह आयोजित किया गया है। इसके बाद 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' है। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हाल ही में मुंबई पहुंचे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक एयरपोर्ट से ब्लैक कलर की आलीशान गाड़ी में बैठकर आते नजर आए। इस दौरान दोनों ने पैपराजी और फैंस का अभिनंदन किया। प्रियंका और निक काफी स्टाइलिश लुक में दिखे। हालांकि, बेबी मालती इस दौरान साथ नजर नहीं आईं।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के लिए सेंसर बोर्ड से आई गुड न्यूज, यू/ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को दिखाई हरी झंडी
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ देसी गर्ल ने हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा लिया है। 2018 में सिंगर निक से शादी के बाद प्रियंका उनके साथ भारत छोड़ लॉस एंजिल्स में बस गई हैं। हालांकि, वो अक्सर अपने पति और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ भारत आती रहती हैं। इस साल होली का त्योहार उन्होंने भारत में मनाया। और अब अंबानी फैमिली के कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची हैं।
Akshay Kumar: बेटी की उम्र की अभिनेत्रियों संग इश्क फरमा चुके हैं खिलाड़ी कुमार, फिर भी फ्लॉप फिल्मों की लगी कतार
प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस शाही शादी में फिल्म जगत की और भी कई हस्तियां शामिल होंगी। बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दक्षिण सिनेमा के भी कई सितारों के निमंत्रण भेजा गया है। अभिनेता राम चरण भी अपनी पत्नी उपासना और अपने बच्चे क्लिन के साथ आज दोपहर शादी में शामिल होने शहर पहुंचे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी हाउस 'एंटीलिया' घर दुल्हन की सज गया है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
Ullaasam Song: 13 जुलाई को रिलीज होगा 'सारिपोधा सानिवारम' का दूसरा गाना, रोमांस करते दिखेंगे नानी और प्रियंका