{"_id":"668fbe90e56f84e5e3088e0a","slug":"sarfira-actor-akshay-kumar-has-worked-with-heroines-half-his-age-know-age-gap-and-movies-performance-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: बेटी की उम्र की एक्ट्रेस से इश्क फरमा चुके हैं खिलाड़ी कुमार, फिर भी फ्लॉप फिल्मों की लगी कतार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: बेटी की उम्र की एक्ट्रेस से इश्क फरमा चुके हैं खिलाड़ी कुमार, फिर भी फ्लॉप फिल्मों की लगी कतार
Thu, 11 Jul 2024 04:47 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
अपने उम्र से छोटी हीरोइनों के साथ अक्षय कुमार ने किया है काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ कल यानी 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। लगातार दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय ने अपनी डूबती नाव को सहारा देने के लिए ‘सरफिरा’ का दामन थामा है। इस साल 11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी माहौल बनाया गया था, लेकिन फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। वहीं, 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘मिशन रानीगंज’ ने भी निराश किया। अब अक्षय कुमार और उनके प्रशंसकों को ‘सरफिरा’ से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि ‘सरफिरा’ देश में कम बजट वाली पहली एयरलाइन एयर डेक्कन स्थापित करने वाले भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन गोपीनाथ की जिद पर बनी तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रू’ की हिंदी रीमेक है। इन सब के बीच अक्षय की पिछली दस फिल्मों को देखा जाए तो उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद से छोटी हीरोइनों के साथ काम किया है। उनके और अभिनेत्रियों की उम्र में बड़ा अंतर देखने को मिला है। ‘सरफिरा’ में भी वह खुद से 27 साल छोटी राधिका मदान के साथ दिखे हैं। बॉलीवुड में ये चलन आम है, लेकिन कहीं ना कहींं उम्र का फासला किरदारों के लिए बहुत मायने रखता है। आइए आज अक्षय की पिछली दस फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें उन्होंने अपनी उम्र से छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
- फोटो : इंस्टाग्राम @manushi_chhillar और @akshaykumar
बड़े मियां छोटे मियां
इस साल 11 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में 56 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद से 29 साल छोटी अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के साथ काम किया है।
चिंकी और मिंकी ने खरीदा सपनों का घर, नाम रखा है 'सुकून'

मिशन रानीगंज
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मिशन रानीगंज
अक्टूबर 2023 में आई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय के विपरीत परिणीति चोपड़ा को देखा गया। परिणीति और अक्षय की उम्र में 21 साल का अंतर है। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
अक्टूबर 2023 में आई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय के विपरीत परिणीति चोपड़ा को देखा गया। परिणीति और अक्षय की उम्र में 21 साल का अंतर है। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar और @yamigautam
ओएमजी 2
11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ में तो अक्षय के साथ कोई हीरोइन नहीं थी, लेकिन फिल्म में उनसे 21 साल छोटी यामी गौतम ने काम किया है। इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था
11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ में तो अक्षय के साथ कोई हीरोइन नहीं थी, लेकिन फिल्म में उनसे 21 साल छोटी यामी गौतम ने काम किया है। इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था
विज्ञापन
सेल्फी मूवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
सेल्फी
अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म में अक्षय की हीरोइन डायना पेंटी उनसे 18 साल छोटी हैं।
अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म में अक्षय की हीरोइन डायना पेंटी उनसे 18 साल छोटी हैं।