{"_id":"65f54f4a4635917cfd08fc81","slug":"kriti-kharbanda-and-pulkit-samrat-wedding-pictures-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti-Pulkit: परिणय सूत्र में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti-Pulkit: परिणय सूत्र में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने
बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक लेकर आ गया है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
2 of 4
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हुई है। पिंक कलर के लहंगे में कृति बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, ग्रीन शेरवानी में पुलकित किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। बता दें कि पुलकित की शेरवानी ने सबका अटेंशन प्राप्त किया है। पुलकित की शेरवानी पर गायत्री मंत्र देखने को मिला है। अभिनेता की शेरवानी का डिजाइन काफी अलग रहा है। यह पहली बार था, जब सबकी निगाहें दुल्हन से ज्यादा दूल्हे पर थी।
3 of 4
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित और कृति को सोशल मीडिया पर फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आखिर वर्षों की डेटिंग सफल हो गई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कृति और पुलकित को शादी की ढेर सारी बधाई। दोनों का साथ हमेशा बना रहे। दोनों ने यह काफी अच्छा फैसला लिया है।' एक और यूजर ने लिखा,' कृति दुल्हन के रूप में कितनी प्यारी लग रही हैं। पुलकित भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें, दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया था। मेन्यू में अकेले दिल्ली शहर के छह अलग-अलग मशहूर स्थानों के चाट शामिल थे। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी परोसे गए ते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।