फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Julia: सारा की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का पहला गाना रिलीज, 'जूलिया' के बोल सुन थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

Sat, 16 Mar 2024 12:35 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan starrer Ae Watan Mere Watan First Song Julia released know about song and film details inside
ए वतन मेरे वतन - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान स्टारर फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। कन्नन अय्यर के निर्देशन में यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में सारा का किरदार को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना 'जूलिया' भी रिलीज कर दिया है।

Sara Ali Khan starrer Ae Watan Mere Watan First Song Julia released know about song and film details inside
ए वतन मेरे वतन - फोटो : सोशल मीडिया

'ऐ वतन मेरे वतन' का 'जूलिया' गाना जोश से भरा हुआ है। इस गाने को दिव्य कुमार और शशि सुमन ने अपनी आवाज दी है। वहीं, फिल्म का संगीत भी शशि सुमन ने ही तैयार किया है। 'जूलिया' के बोल प्रशांत इंगोले ने लिखा है। 'जूलिया' में पुराने जमाने के आकर्षण को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के खूबसूरत बोल दर्शकों के दिल को छूने के साथ थिरकने पर भी मजबूर कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Sara Ali Khan starrer Ae Watan Mere Watan First Song Julia released know about song and film details inside
ए वतन मेरे वतन - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा इमरान हाशमी, सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ' नील और आनंद तिवारी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan starrer Ae Watan Mere Watan First Song Julia released know about song and film details inside
ऐ वतन मेरे वतन - फोटो : इंस्टाग्राम

'ए वतन मेरे वतन' सारा ने 22 साल की लड़की 'उषा' का किरदार निभाया है। जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज के खिलाफ देश को एक साथ लाने के लिए अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाती है।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती को बताया अपना 'फैशन म्यूज', बोलीं- उनकी ड्रेसिंग का रखती हूं खास ख्याल

विज्ञापन
Sara Ali Khan starrer Ae Watan Mere Watan First Song Julia released know about song and film details inside
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में इमरान हाशमी विशेष कैमियो में नजर आएंगे, जिन्होंने राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म में इमरान के किरदार को नया पोस्टर जारी किया, जिसके बाद से इमरान के किरदार को भी मेकर्स फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी अय्यर और दारब फारूकी ने लिखी है, जो 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जाएगी।

Murder Mubarak: करिश्मा कपूर ने बताया 'मर्डर मुबारक' में काम करने का अनुभव, होमी अदजानिया ने की एक्ट्रेस की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed