{"_id":"66f83e74a5a6ad5e8b0a3fe0","slug":"krystle-dsouza-opens-up-on-being-in-relationship-with-karan-tacker-said-there-is-no-label-between-them-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krystle DSouza: क्रिस्टल ने कहा उनके और करण के रिश्ते का कोई लेबल नहीं, डेटिंग को लेकर कहा ‘हां’ और ‘ना’!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Krystle DSouza: क्रिस्टल ने कहा उनके और करण के रिश्ते का कोई लेबल नहीं, डेटिंग को लेकर कहा ‘हां’ और ‘ना’!
Sat, 28 Sep 2024 11:06 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ‘विस्फोट’ में अभिनय करने के बाद से काफी सुर्खियों में हैं। क्रिस्टल ने लंबे समय तक टीवी में भी अभिनय किया है। वह कई मशहूर टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री से 'एक हजारों में मेरी बहना है' के उनके सह-कलाकार करण टैकर के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर क्रिस्टल ने खुलकर बात की और कहा कि करण के साथ उनके रिश्ते पर कोई लेबल नहीं था।
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
इस बातचीती के दौरान क्रिस्टल ने कहा कि वह अब करण से बात नहीं करती हैं, हालांकि वह हमेशा उनके लिए बहुत खास रहेंगे। अभिनेत्री ने कहा, ‘ईमानदारी से नहीं पता। हां, हमने सह-कलाकारों, सबसे अच्छे दोस्तों और दो लोगों के रिश्ते को साझा करते हैं, जो कई चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। क्या यह रिश्ता दुनिया के रिश्ते के हिसाब से था? मुझे नहीं पता।’
Stree 2 Box Office Collection Day 45: चलती ही जा रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 45वें दिन का जानें हाल
Stree 2 Box Office Collection Day 45: चलती ही जा रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 45वें दिन का जानें हाल
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
वहीं, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह करण को डेट कर रही थीं? तो अभिनेत्री ने कहा, ‘हां और नहीं, दोनों। वह हमेशा मेरे लिए बहुत प्रिय रहेंगे। बहुत अच्छी यादें हैं, जिन्हें मैं संजोना और अपने साथ आगे ले जाना चाहूंगी। वह अद्भुत सह-कलाकार और अद्भुत इंसान हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
इसी बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि वह लेबल में विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंंने कहा, ‘कभी-कभी रिश्ता दो लोगों के बीच होता है। अगर इन दो लोगों ने रिश्ते को कोई नाम नहीं देने का फैसला किया है तो आप क्या नाम देंगे? अगर इन दो दोस्तों ने सबसे अच्छे दोस्त बनने का फैसला किया है तो वह लेबल सबके सामने होगा। भले ही वह सबसे अच्छे दोस्त न हों, उन्होंने वह लेबल दिया है।’
विज्ञापन
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टल और करण कथित तौर पर बहुत लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इसे आधिकारिक तौर पर नहीं कबूला।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान से करियर से जुड़ी कोई सलाह नहीं लेते बेटे इब्राहिम, बताई वजह
Saif Ali Khan: सैफ अली खान से करियर से जुड़ी कोई सलाह नहीं लेते बेटे इब्राहिम, बताई वजह