सब्सक्राइब करें

Kuttey Trailer: 'शिकार बनो या शिकार करो...', तब्बू और अर्जुन के जबरदस्त डायलॉग्स के साथ कुत्ते का ट्रेलर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Dec 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Kutte trailer release Arjun Kapoor Tabbu Radhika madaan starrer film
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान जैसे सितारों से सजी ये क्राइम थ्रिलर 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टाइटल जितना हटकर है, इसका ट्रेलर उतना ही मजेदार है। ट्रेलर की शुरुआत और इसका अंत आपको हंसा जरूर देगा। डार्क ह्यूमर को दिखाती इस फिल्म में कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां जैसे कुमुद मिश्रा, शर्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे शामिल है।


 
Kutte trailer release Arjun Kapoor Tabbu Radhika madaan starrer film
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media

 कुछ देर पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि एकदम देसी टच को देते हुए यह मूवी बनाई है, जिसमें जमकर गालियां सुनाई देंगी। फिल्म कुत्ते का ट्रेलर इस बात की गवाही भी दे रहा है कि यह कहानी एकदम देसी होगी, जिसमें सभी पैसों के पीछे भागते दिखाई देंगे। 
 

Kutte trailer release Arjun Kapoor Tabbu Radhika madaan starrer film
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media

इस ट्रेलर को आज मुंबई में लॉन्च किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में सप्राइज पैकेज के तौर पर आपको निर्देशक-एक्टर अनुराग कश्यप भी एक्टिंग करते हुए नजरआने वाले हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर के दौरान आपको शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कमीने’ का टाइटल ट्रैक भी बार-बार सुनाई देगा। एंटी हीरोज की इस दिलचस्प, रोमांचक अंधेरी आकर्षक दुनिया को आप इस फिल्म में देख पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kutte trailer release Arjun Kapoor Tabbu Radhika madaan starrer film
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media

अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर मूवी कुत्ते 13 जनवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कुत्ते की कहानी काफी हटकर लग रही है। आजकल ऐसी कहानियां ही दर्शकों को लुभा रही हैं। इस ट्रेलर की भाषा काफी गाली-गलौज से भरी हुई है। अब देखना है कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed