{"_id":"66f7071e6a8cc7710504e2f9","slug":"lata-mangeshkar-birth-anniversary-special-story-know-her-life-facts-like-songs-childhood-name-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: छोटी उम्र में छूटा पिता का साथ, मुफलिसी में बीता बचपन, जानें लता मंगेशकर से जुड़े किस्से","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lata Mangeshkar: छोटी उम्र में छूटा पिता का साथ, मुफलिसी में बीता बचपन, जानें लता मंगेशकर से जुड़े किस्से
Sat, 28 Sep 2024 07:19 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर जन्मदिन विशेष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर एक ऐसा नाम हैं, जो सदियों के लिए अमर हो चुका है। उनकी आवाज पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों को सुकून देती रहेगी। लता मंगेशकर जैसा ना कोई था और ना ही कोई होगा। आज ‘स्वर कोकिला’ कही जाने वाली लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस अवसर पर उनके प्रशंसक आज के दिन उन्हें याद कर रहे हैं। आइए इस अवसर पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से जानते हैं।
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में सबसे बड़ी बेटी के रूप में हुआ। उनके पिता रंगमंच एलजी के कलाकार और गायक थे। लता मंगेशकर के बचपन का नाम हेमा था।
Bollywood Ki Betiyan: जान्हवी, अनन्या और अंजनी को नहीं मिली तवज्जो, बॉलीवुड की बेटियों से बोर हो चले दर्शक
Bollywood Ki Betiyan: जान्हवी, अनन्या और अंजनी को नहीं मिली तवज्जो, बॉलीवुड की बेटियों से बोर हो चले दर्शक
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर जब महज तेरह वर्ष की थीं, तब उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया। उनकी शुरुआती जिंदगी पैसों की किल्लत में गुजरी पिता की असामयिक मृत्यु की कारण से पैसों के लिये उन्हें हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम करना पड़ा। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘पाहिली मंगलागौर’ (1942) रही, जिसमें उन्होंने स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया जिसमें, ‘माझे बाल’, ‘चिमुकला संसार’ (1943), ‘गजभाऊ’ (1944), ‘बड़ी मां’ (1945), ‘जीवन यात्रा’ (1946), ‘मांद’ (1948), ‘छत्रपति शिवाजी’ (1952) शामिल थी। ‘बड़ी मां’ में लता जी ने नूरजहां के साथ अभिनय किया और उनकी छोटी बहन की भूमिका निभाई आशा भोंसले ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
साल 1949 में उन्होंने फिल्म ‘महल’ के ‘आयेगा आनेवाला’ गीत गाया। इस गीत को अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था। मधुबाला लता जी के लिए शुभ साबित हुईं। इस फिल्म और गीत को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा।
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर जैसे ही अपने करियर पर ऊंचाइयों पर चढ़ने लगीं, लोग उनसे जलन करने लगे, जिसके चलते उन्हें जहर दे दिया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहर की वजह से वह तीन महीने बिस्तर पर पड़ी रहीं।