बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह मशहूर फिल्मी घराना कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। दिवंगत दिग्गज कलाकार राजकपूर के पोते और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के लिए फिल्मी दुनिया कभी नई नहीं थी। फिल्मी कलाकारों के बेटे होने के बाद भी स्टार किड्स और नेपोटिज्म जैसी चीजें रणबीर कपूर के आसपास भी कभी फटक नहीं पाईं, जिसके पीछे वजह है एक कलाकार के तौर पर रणबीर का काफी ज्यादा सशक्त होना।
Ranbir Kapoor Birthday: बतौर सहायक निर्देशक रखा था फिल्मी दुनिया में कदम, प्रेम कहानियों के लिए भी रहे मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक निर्देशक के रूप में शुरू किया था काम
रणबीर कपूर आज भले ही एक शानदार अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अभिनय में आने से पहले फिल्म निर्माण को भी बहुत करीब से समझा है। उन्होंने कभी भी फिल्मी परिवार से आने की वजह से खुद को हल्के में नहीं रखा। उन्होंने खुद पर मेहनत कर फिल्म निर्माण की सभी बारीकियों को बखूबी समझा है। हाल में ही रॉक्स्टार के निर्देशक इम्तियाज अली ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक सहज कलाकार बताया था, जिसे फिल्म निर्माण की भी पूरी समझ है। रणबीर ने फिल्मी दुनिया में कदम बतौर सहायक निर्देशक रखा। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में बतौर सहायक निर्देशक पहला काम किया था।
साल 2007 में किया था डेब्यू
साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘सांवरिया’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में वह अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद से रणबीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह 'वेक अप सिड', 'रॉकस्टार', 'बर्फी' आदि कई सफल और बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उन्होंने हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी।
चर्चा में रही है लव लाइफ
रणबीर कपूर फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती कुछ वर्षों में उनका नाम बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों संग जुड़ा। इस दौरान उन्हें सोनम कपूर, नरगिस फाकरी, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण से भी जोड़ा गया। इसके अलावा वह इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक को डेट कर चुके हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ उनका नाम काफी ज्यादा चर्चा में रहा। दीपिका के साथ उनके ब्रेकअप के बाद दोनों के तरफ से काफी सारी बातें एक दूसरे के लिए कही गईं। वहीं, कैटरीना से ब्रेकअप के बाद भी उनकी चर्चा मीडिया में लगातार होती रही। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने इसे लेकर एक बयान दिया था कि उन्होंने इंडस्ट्री की दो सफल अभिनेत्रियों को डेट किया और उनके ऊपर कैसानोवा का ठप्पा लगा दिया गया।
Parvin Dabas: प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को मिली अस्पताल से छुट्टी, सड़क दुर्घटना में हो गए थे घायल
'रामायण' में कर रहे हैं काम
हालांकि, अब रणबीर कपूर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई है। इस शादी से दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। दोनों कलाकारों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। बात करें रणबीर के वर्क फ्रंट की, तो रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह साई पल्लवी और यश के साथ नजर आएंगे।
Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ