फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latha Rajinikanth: धोखाधड़ी मामले में फंसीं रजनीकांत की पत्नी, बोलीं- सेलिब्रिटी होने की कीमत चुकानी पड़ती है

Wed, 27 Dec 2023 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 27 Dec 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
Latha Rajinikanth wife of Rajinikanth granted bail by court in a cheating case connection with Tamil Film
रजनीकांत और लता रजनीकांत - फोटो : News 18

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस दफा अभिनेता अपनी पत्नी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को तमिल फिल्म 'कोचादाइयां' के संबंध में धोखाधड़ी के एक मामले में बेंगलुरु की अदालत ने जमानत दे दी। लता ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि यह सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाई जाने वाली कीमत है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Latha Rajinikanth wife of Rajinikanth granted bail by court in a cheating case connection with Tamil Film
रजनीकांत पत्नी लता के साथ

लता रजनीकांत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा,  “मेरे लिए, यह एक लोकप्रिय व्यक्ति के अपमान और उत्पीड़न और शोषण का मामला है। यह वह कीमत है, जो हम सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाते हैं। तो मामला भले ही बड़ा न हो, लेकिन खबर बहुत बड़ी हो जाती है। कोई धोखाधड़ी नहीं है। सह सिर्फ हमारी छवि खराब करने की एक साजिश थी, जिससे मैं निजात पा चुकी हूं।"

Ira Nupur Marriage: आमिर की बेटी आयरा और नुपुर के विवाह का जश्न शुरू, शादी की रस्मों की तस्वीरें आई सामने

Latha Rajinikanth wife of Rajinikanth granted bail by court in a cheating case connection with Tamil Film
लता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई स्थित एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 2014 की फिल्म के अधिकारों को लेकर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने फिल्म के निर्माताओं में से एक, मीडिया वन को 10 करोड़ रुपये उधार दिए थे और आरोप लगाया था कि लता रजनीकांत ने गारंटर के रूप में हस्ताक्षर किए थे।

Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली खबरों पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर ओरी को लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Latha Rajinikanth wife of Rajinikanth granted bail by court in a cheating case connection with Tamil Film
लता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

लता रजनीकांत ने कहा, ''जिस पैसे के बारे में बताया जा रहा है, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह मीडिया वन और संबंधित लोगों के बीच है। वे पहले ही समझौता कर चुके हैं और यह सारा विषय उनके बीच है। गारंटर के रूप में मैंने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद मुझे फंसाया गया है।''

Lee Sun Kyun: पैरासाइट फेम अभिनेता ली सुन क्यून का 48 साल की उम्र में निधन, कार में पाए गए मृत

विज्ञापन
Latha Rajinikanth wife of Rajinikanth granted bail by court in a cheating case connection with Tamil Film
लता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को एक अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें एक लाख के निजी बॉन्ड और 25 हजार नकद जमा करने पर जमानत दे दी। अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लता रजनीकांत के खिलाफ आरोप बहाल कर दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed