बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अनुराग ने बतौर अभिनेता भी फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राइफल क्लब' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब हाल ही में, अनुराग कश्यप ने बताया है कि बॉलीवुड कभी भी मलयालम सिनेमा जितना अच्छा क्यों नहीं हो सकता। उनका यह विवादित बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Anurag Kashyap: मलयालम फिल्म कर अब बॉलीवुड पर गुस्साए अनुराग कश्यप, दोनों की तुलना कर बोले- वहां घमंड है
अब हाल ही में, अनुराग कश्यप ने बताया है कि बॉलीवुड कभी भी मलयालम सिनेमा जितना अच्छा क्यों नहीं हो सकता। उनका यह विवादित बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्म को लेकर खुश हैं अनुराग
हाल ही में, गल्फ न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में अनुराग ने बताया, 'मैं इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित था। जब निर्देशक ने फिल्म की घोषणा की थी को मैं खुद आशिक अबू के इंस्टाग्राम पेज पर गया और उनके पोस्ट पर लिखा, 'क्या आपको हिंदी भाषी अभिनेता चाहिए?। इस तरह से मैं इस फिल्म का हिस्सा बना और आज इसे कर बहुत खुश हूं।'
.यह खबर भी पढ़ें: Utkarsh Sharma: उत्कर्ष शर्मा ने क्रिसमस पर टीम के साथ किया लंच, फिल्म 'वनवास' को लेकर कही ये बात
बॉलीवुड से की मलयालम इंडस्ट्री की तुलना
अनुराग ने आगे कहा, 'मैं आशिक और श्याम को काफी समय से जानता था। मुझे यह अच्छे से पता था कि इसे कर के कुछ न कुछ अच्छा ही निकलेगा। इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने मलयालम इंडस्ट्री की तुलना बॉलीवुड से कर दी और बॉलीवुड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मलयालम फिल्मों में स्टार सिस्टम नहीं होता है।'
.यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan-Pankaj Jha: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की पंकज झा की कविता, अभिनेता ने साझा की अपनी खुशी
मलयालम इंडस्ट्री में कोई स्टार सिस्टम नहीं है
यही नहीं अनुराग कश्यप ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मलयालम सिनेमा में किसी भी प्रकार का स्टार सिस्टम नहीं है। अलग से किसी सितारे के लिए वैनिटी वैन नहीं है। हर कोई एक साथ रहता है। घुलता है मिलता है। वही, बॉलीवुड में एक स्टार खुद को अलग समझता है और बाकी लोगों से अलग-थलग रहता है। उनके पास घमंड होता है।'
बॉलीवुड पर किया कटाक्ष
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राइफल क्लब जैसी फिल्म कभी भी बॉलीवुड में बनेगी। वे इसका रीमेक ही बनाना पसंद करेंगे क्योंकि वे लोग यही कर सकते हैं।