{"_id":"6941b3d9b8030a150c00538a","slug":"legendary-bollywood-comedians-of-the-90s-asrani-johnny-lever-kader-khan-shakti-kapoor-anupam-kher-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉनी लीवर से लेकर शक्ति कपूर तक, 90 के दशक के इन कलाकारों ने कॉमेडी से जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जॉनी लीवर से लेकर शक्ति कपूर तक, 90 के दशक के इन कलाकारों ने कॉमेडी से जीता दर्शकों का दिल
90 के दशक में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में ऐसा काम किया है, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। इन कलाकारों में कई कॉमेडियन शामिल हैं। इस खबर में आज हम उन कलाकारों की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीता है।
2 of 6
जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर
जब भी 90 के दशक के कॉमेडियन की बात होगी उसमें जॉनी लीवर का नाम जरूर लिया जाएगा। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई परिभाषा दी। 'बाजीगर' और 'दूल्हे राजा' जैसी फिल्मों में उन्होंने कई कॉमेडी सीन किए हैं। कॉमेडी करते वक्त उनके चेहरे के भाव के साथ शरीर के भाव भी देखने लायक होते हैं।
3 of 6
कादर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कादर खान
कादर खान 90 के दशक की फिल्मों की रीढ़ की हड्डी हुआ करते थे। वह अपने संवाद अदाएगी से ही कॉमेडी किया करते थे। फिल्मों में गोविंदा और शक्ति कपूर के साथ उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती थी। कई फिल्मों में उन्होंने सीरियस रोल भी किए। उनकी अदाकारी बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा याद की जाएगी।
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर 90 के दशक की फिल्मों में कॉमेडी के साथ विलेन का किरदार भी करते थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीता। गोविंदा के साथ उन्होंने जो कॉमेडी की वह दर्शकों के जेहन में आज भी ताजा है। अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से वह बॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अनुपम खेर अपने तीखे हाव-भाव और मजाकिया डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक की फिल्मों 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन कॉमेडी की। फिल्मों में उन्होंने सख्त पिता का रोल किया तो कभी मजाकिया बुजुर्ग का भी किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।