Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Lok Sabha Elections 2024 vijay back to india to cast his vote Rajinikanth Dhanush also seen In Tamil Nadu
{"_id":"6621f86153af3a0bd402f599","slug":"lok-sabha-elections-2024-vijay-back-to-india-to-cast-his-vote-rajinikanth-dhanush-also-seen-in-tamil-nadu-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जैसे ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हुआ और तमिलनाडु में मतदान हुआ तो दक्षिण के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारे वोट डालते नजर आए हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है।
2 of 6
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है। जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगी। वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया।
3 of 6
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान रजनीकांत को वोट डालते और मीडिया को पोज देते देखा गया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी जिम्मेदारी से मतदान करने और अपने नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
धनुष को भी बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया, जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें पुलिस ने घेर लिया और अभिनेता को तुरंत अंदर ले गए, जहां उन्होंने अपना वोट डाला। स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में स्टार को देखकर उत्साहित हो गए और अभिनेता को उनके प्रशंसकों और मीडिया ने घेर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिल अभिनेता अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को भी सुबह सबसे पहले चेन्नई में वोट डालते देखा गया। तमिलनाडु उन पहले राज्यों में से एक है, जहां सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ऐसी पार्टियां हैं, जो इस क्षेत्र में वोटों के लिए संघर्ष कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।