फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'लोका चैप्टर 1' की धमक बरकरार, जानिए हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग' का कारोबार

Thu, 18 Sep 2025 09:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Sep 2025 09:16 PM IST
सार

Lokah Chapter 1 And The Conjuring Collection: फिल्म 'लोका चैप्टर 1' और 'द कंज्यूरिंग' लगी हैं। फिल्म 'लोका' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। जानते हैं आज गुरुवार को 'द कंज्यूरिंग' ने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Lokah Chapter 1 And The Conjuring Last Rites Movie Box Office Collection and Earning Report
'लोका चैप्टर 1'-'द कंज्यूरिंग' - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये पार हो गई है। अब भी यह फिल्म शानदार कारोबार कर रही है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ भी थिएटर्स में सजी है। जानते हैं आज गुरुवार को फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया है?

Lokah Chapter 1 And The Conjuring Last Rites Movie Box Office Collection and Earning Report
लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

'लोका' पर बरसा दर्शकों का प्यार
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर 2.7 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन से इसकी कमाई में लगातार इजाफा शुरू हुआ और पहले सप्ताह की कमाई 54.7 करोड़ रुपये रही। दूसरे सप्ताह फिल्म का कलेक्शन 47 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म की रिलीज को तीसरा सप्ताह चल रहा है और अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी

Lokah Chapter 1 And The Conjuring Last Rites Movie Box Office Collection and Earning Report
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ नेट कलेक्शन?
कल बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 22वें दिन एक करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कारोबार 127.95 करोड़ रुपये हो चुका है। 'लोका' का अगला लक्ष्य अब 150 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lokah Chapter 1 And The Conjuring Last Rites Movie Box Office Collection and Earning Report
द कंज्यूरिंग - फोटो : x

'द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने शुरुआती दिनों में शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, अब आकर फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। 'द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने पहले दिन 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल 13वें दिन बुधवार को फिल्म का कारोबार 92  लाख रुपये रहा था।

The Conjuring Last Rites Review: हॉरर सीन्स के इंतजार में थक जाती हैं आंखें, दमदार अभिनय ने फिल्म को संभाला

विज्ञापन
Lokah Chapter 1 And The Conjuring Last Rites Movie Box Office Collection and Earning Report
हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स' की कमाई में आई गिरावट
आज गुरुवार को 14वें दिन इस फिल्म की कमाई में और भी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 49 लाख रुपये का कारोबार किया है। 'द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.06 करोड़ रुपये हो चुका है। हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' में पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन का किरदार निभाया है। उनके साथ मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी भी अहम किरदार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed