बॉलीवुड में आजकल बड़े बजट वाली फिल्में बनती हैं, जिन्हें 100-200 करोड़ रुपये के लागत से बनाया जाता है। इसी दौरान कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो बेहद ही कम बजट में बनती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को बौना बना देती हैं। इस वक्त एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मात्र 4 करोड़ रुपये में बनी है और जल्द ही कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिसने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल।
Low Budget Movies: ‘महावतार नरसिम्हा’ ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी कम बजट में किया कमाल; देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:08 PM IST
सार
Low Budget Movies Became Successful: इस समय सिनेमाघरों में 'महावतार नरसिम्हा' तहलका मचा रही है। कम बजट की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कम बजट में बनी फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लागत से कई गुना अधिक पैसे कमाए।
विज्ञापन
