फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSD 2: 'उपलब्धियों से ज्यादा ड्रग्स, हत्या पर ही केंद्रित रह गई उनकी मौत', सुशांत को याद कर भावुक हुए दिबाकर

Thu, 18 Apr 2024 12:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Apr 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
LSD 2 fame Dibakar Banerjee spoke about Sushant Singh Rajput said the events the followed his untimely passing
सुशांत सिंह राजपूत और दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दिबाकर बनर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एलएसडी' का सीक्वल 'एलएसडी 2' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'लव सेक्स और धोखा 2' है। इसके नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इस फिल्म में पिछली बार से ज्यादा हर चीज देखने को मिलेगी। अब हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिबाकर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते नजर आए हैं।  दिबाकर बनर्जी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में काम किया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

LSD 2 fame Dibakar Banerjee spoke about Sushant Singh Rajput said the events the followed his untimely passing
दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक साक्षात्कार में दिबाकर ने कहा, ''वह हर चीज के बारे में बात करते थे, विज्ञान के बारे में, समाजशास्त्र के बारे में। वह सवाल पूछते रहते थे। मुझे उनका वह हिस्सा बहुत पसंद आया। हर कोई उनके साथ रहना पसंद करता था।” दिबाकर ने कहा कि सुशांत हर चीज में निवेश करते थे। मेरी उनके साथ बहुत अच्छी यादें हैं, इसलिए मुझे दुख होता है।

LSD 2 fame Dibakar Banerjee spoke about Sushant Singh Rajput said the events the followed his untimely passing
दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दिबाकर ने सुशांत के निधन के बाद के समय के बारे में बात की और कहा, “उनके निधन के बाद, जिस तरह की खबरें आईं, उसने मुझे हर चीज से दूर कर दिया। मैं बहुत सारी बातें सुन रहा था, लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा था कि एक युवा अभिनेता का निधन कैसे हो गया। कोई गम नहीं था। लोग कहानी में कुछ गॉसिप ढूंढ रहे थे। यह देखने के बाद...मुझे उस स्थिति से दूर जाना पड़ा क्योंकि कोई यह नहीं कह रहा था कि हम सुशांत को याद कर रहे हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
LSD 2 fame Dibakar Banerjee spoke about Sushant Singh Rajput said the events the followed his untimely passing
दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दिबाकर ने यह भी कहा कि कोई भी सुशांत की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं कर रहा था और बातचीत पूरी तरह से "साजिश, ड्रग्स, हत्या" पर केंद्रित थी। “वह प्रार्थना सभा कहां है? जो लोग उनसे प्यार करते थे, हम उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग की मेजबानी कर सकते थे, अच्छी यादों के बारे में बात कर सकते थे, वह सब कहां है?”

विज्ञापन
LSD 2 fame Dibakar Banerjee spoke about Sushant Singh Rajput said the events the followed his untimely passing
एलएसडी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल है 'लव सेक्स और धोखा 2'। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी सफल रहा था, इसलिए इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने के लिए एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी फिर से लेकर आ रहें हैं 'लव सेक्स और धोखा 2'।

Arhaan Khan: मलाइका का बेटे से वर्जिनिटी को लेकर सवाल पूछना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed