{"_id":"63a40ff3ca67e25cfb3c3fb2","slug":"m-pandey-reacts-on-shahrukh-khan-deepika-padukone-film-pathaan-song-besharam-rang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan Controversy: 'ऐसा गुनाह मत करो....', 'बेशरम रंग' विवाद के बीच पूनम पांडे ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pathaan Controversy: 'ऐसा गुनाह मत करो....', 'बेशरम रंग' विवाद के बीच पूनम पांडे ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बेशरम रंग गाना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म पठान के गाने 'बेशरम रंग' ने हाल ही में 100 मिलियन का रिकॉर्ड तोड़कर सबको हैरान कर दिया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर पठान ने रिलीज से पहले ही काफी धूम मचा दी है। कुछ को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो कुछ ऐसे हैं, जिन्हें बेशरम रंग गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी पर खासा ऐतराज है। इसी बीच बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
2 of 4
बेशरम रंग गाना
- फोटो : social media
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस फिल्म पर अपनी राय व्यक्त की है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी फिल्म का समर्थन करते हुए बयान दिया। एक इंटरव्यू में उनसे दीपिका के भगवा बिकनी पहनने के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। ऐसे में पूनम पांडे आश्चर्य से उन्हें देखने लगीं और बोलीं, 'इसके बारे में बात करना बेवकूफी होगी, क्योंकि गाना बेहतरीन है। दीपिका कमाल की लग रही है। यह बहुत अच्छा गाना है और मेरे पसंदीदा शाहरुख बहुत हॉट लग रहे हैं।' उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ की और कहा, 'कौन इतना हॉट दिख सकता है, उनकी बुराई करना गुनाह है। पाप है यह। प्लीज ऐसा मत करो।'
3 of 4
बेशरम रंग गाना
- फोटो : social media
भगवा बिकिनी के विरोधों के बीच ही फिल्म 'पठान' का ऑफिशियल वीडियो 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद 10 दिन में 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसका मतलब है फिल्म रिलीज से पहले ही 'पठान' का यह गाना पूरी तरह हिट साबित हुआ है और अब तक के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ चुका है। हालांकि, विरोध करने वालों का कहना है कि इसमें भगवा रंग की बिकिनी पहनाकर मेकर्स ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने गाने को 'अश्लील और आपत्तिजनक' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
आपको बता दें कि 'पठान' का दूसरा गाना 'झूम' को आज (22 दिसंबर) रिलीज किया गया है और एक घंटे में ही इस गाने ने एक मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसी बीच देश में पठान फिल्म के विरोध ने भी तेजी पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग 'पठान' को फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की अपील कर रहे हैं तो कुछ बायकॉट की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि 'पठान' रिलीज के बाद फैंस के दिलों में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।