फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Controversy: विवाद के बीच 'बेशर्म रंग' गाने ने मारा छक्का, 10 दिन में ही हासिल किए 100 मिलियन व्यूज

Thu, 22 Dec 2022 06:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 Dec 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Deepika Padukone film Pathaan song Besharam Rang cross 100 million views in 10 days
बेशर्म गाना - फोटो : social media

फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' ने विवादों के साथ-साथ फैंस पर भी अपना रंग चढ़ा दिया। विवाद की वजह से 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' गाने को हर किसी ने एक बार यूट्यूब पर जरूर सर्च किया होगा। यही नहीं, आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हर कोई इस गाने पर थिरकता हुआ नजर आया।

Shahrukh Khan Deepika Padukone film Pathaan song Besharam Rang cross 100 million views in 10 days
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान' के गाने 'बेशरम गाने' ने रिलीज होने के बाद 10 दिन में ही 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं और इसके साथ शाहरुख की फिल्म के गाने ने पिछले कई साल के रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। इतने विवादों के बाद भी 'पठान' फिल्म के गाने ने सारे रिकॉर्डस तोड़कर ट्रोल्स को चौंका दिया। इस सॉन्ग ने सलमान खान की मूवी 'राधे' के गाने का रिकॉर्ड तोड़ा। 'राधे' के 'सीटी मार' गाने ने 11 दिन में 100 मिलियन व्यूज पार किए थे। वहीं, 'बेशरम रंग' ने यह रिकॉर्ड 10 दिन में बनाकर फैंस को हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें- Charu Asopa: नेटिजन्स ने चारू से की राजीव सेन से अलग न होने की गुजारिश, बोले- जियाना की खातिर एक बार फिर सोचिए

Shahrukh Khan Deepika Padukone film Pathaan song Besharam Rang cross 100 million views in 10 days
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि साउथ एक्टर धनुष का 'वाई दिस कोलावरी डी' पहला हिंदी गाना था, जिसने 100 मिलियन व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। 'वाई दिस कोलावरी डी' और 'सीटी मार' के बाद अब 'बेशरम रंग' कम वक्त में 100 मिलियन व्यूज पाने वाला तीसरा गाना बन गया है। इस तरह से देखा जाए, तो 'पठान' को लेकर हो रहे सारे विवादों का फायदा किंग खान के गाने को हुआ है। अगर ऐसा ही रहा, तो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें- Avantika Dassani: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Deepika Padukone film Pathaan song Besharam Rang cross 100 million views in 10 days
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉलीवुड बादशाह की फिल्म 'पठान' का हर किसी को इंतजार है। चार साल बाद किंग खान बड़ी फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच एक ओर 'बेशरम रंग' ने अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे किए हैं। दूसरी ओर शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। अब देखते है कि क्या इस गाने को लेकर भी कोई नया विवाद खड़ा होता है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed