{"_id":"63a43bdc40cb4e2c674472a8","slug":"2022-artists-won-hearts-by-becoming-villains-this-star-became-number-one-in-the-top-10-list-of-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2022: इन कलाकारों ने विलेन बनकर जीते दिल, ‘अमर उजाला’ की टॉप 10 लिस्ट में यह सितारा बना नंबर वन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Year Ender 2022: इन कलाकारों ने विलेन बनकर जीते दिल, ‘अमर उजाला’ की टॉप 10 लिस्ट में यह सितारा बना नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
इन सितारों ने विलेन बनकर जीते दिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के गुजरते साल की हीरोइन नंबर वन आलिया भट्ट रहीं। रणबीर कपूर ने नायकों में बाजी मार ली। ओटीटी पर दमके सितारों के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। आज बात उन कलाकारों ने जिन्होंने कैमरे के सामने आकर कुछ ऐसा किया कि एक बारगी दर्शकों के दिल भी सहम से गए। अपने अभिनय में खलनायकी के रंग लाकर भय, वीभत्स और घृणा के रस जगाने वाले इन कलाकारों में सिनेमाघरों और ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों के सितारे शामिल हैं। चलिए देखते हैं कि खलनायकों में नंबर वन कलाकार कौन रहा..
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10. अपारशक्ति खुराना (धोखा -राउंड डी कॉर्नर)
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में प्यार करने वाला भाई हो या फिर 'स्त्री', 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो' और 'हम दो हमारे दो' जैसी फिल्मों की हास्य भूमिकाएं, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान हर बार अपनी ओर आकर्षित किया है। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' में इस साल अपारशक्ति खुराना एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए। कश्मीरी लहजे में उनकी बोली को भी लोगों ने पसंद किया हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की हमारी लिस्ट में वह 10वें नंबर पर हैं।

जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9. जॉन अब्राहम (एक विलेन रिटर्न्स)
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' व्यावसायिक रूप से तो उतनी सफल फिल्म नहीं रही लेकिन जॉन अब्राहम ने अपनी भूमिका से जरूर लोगों का ध्यान खींचा। एक पागल टैक्सी वाला जो अपने बॉयफ्रेंड को डंप करने वाली लड़कियों को मार रहा है, ऐसे किरदार की जॉन अब्राहम के प्रशंसकों को सपने में भी उम्मीद नहीं रही होगी। मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की भूमिका निभाने में जॉन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की हमारी लिस्ट में वह नौवें नंबर पर हैं।

विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8. विजय वर्मा (डार्लिंग्स)
जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' थिएटर में रिलीज ना होकर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। आलिया भट्ट, शेफाली शाह के अलावा विजय वर्मा का फिल्म में ऐसा किरदार रहा जिसे लोगों ने नोटिस किया। 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा ने हजमा का किरदार निभाया है जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता हैं और एक दिन पत्नी की ही साजिश का शिकार हो जाता है। विजय वर्मा ने हमजा के किरदार में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की ‘अमर उजाला’ की लिस्ट में वह आठवें नंबर पर हैं।

मौनी रॉय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन -शिवा)
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और नागार्जुन जैसे कई बड़े सितारों ने काम किया है। इन सभी बड़ों सितारों के बीच मौनी राय में जुनून की नेगेटिव भूमिका निभाई है। अस्त्रों की भयंकर दुनिया में शक्तिशाली जुनून की भूमिका निभाने के लिए मौनी रॉय ने अपना 100 प्रतिशत दिया। सिनेमाघरों के अलावा ये फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की जा रही है। बेस्ट टॉप 10 विलेन की लिस्ट में मौनी का स्थान सातवां है।