{"_id":"63a3cb619e63087e3f1ac4d7","slug":"urfi-javed-clarifies-that-police-did-not-arrive-to-stop-the-shooting-in-dubai-for-her-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Urfi Javed: दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से...
बिग बॉस ओटीटी के बाद मशहूर हुईं उर्फी जावेद अपने विचित्र अंदाज और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। फराह खान अली, चेतन भगत और अन्य उनके असामान्य फैशन सेंस के लिए उनकी आलोचना करते नजर आते हैं। हालांकि, रणवीर सिंह, मसाबा गुप्ता जैसे अन्य लोगों ने उनके बालों, मेकअप और डिजाइन की तारीफ भी की है। हाल ही में, दुबई में हिरासत में लिए जाने की खबरों के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरी थी। शूटिंग के दौरान पुलिस उनके सेट पर पहुंची थी, जिसका कारण उनके कपड़ों को बताया गया। कहा गया कि उर्फी शूटिंग पर भी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से एक बार फिर मुश्किल में फंस गईं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया है कि पुलिस सेट पर आई थी, लेकिन उनके खुले कपड़ों के कारण नहीं। एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि जिस जगह पर वह शूटिंग कर रही थीं, वहां कुछ समस्या थी और इसलिए पुलिस सेट पर आई थी। पुलिस शूटिंग रोकने के लिए पहुंची थी। हालांकि, हमारे पास शूटिंग करने की अनुमति थी, क्योंकि वह एक सार्वजनिक स्थान था। इसका मेरे कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं था। हमने अगले दिन बाकी हिस्से की शूटिंग की, इसलिए सब कुछ ठीक हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था उर्फी ने इंस्टाग्राम के लिए अपने द्वारा बनाए गए आउटफिट में एक वीडियो शूट किया था, जो दुबई में लोगों को पसंद नहीं आया। वहीं, उर्फी का बयान इन दावों से एकदम उलट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।