सब्सक्राइब करें

Karan Johar: गौरी के डिजाइन किए घर में रहने को बेताब करण जौहर, आलीशान महल की तस्वीरें चुरा लेंगी आपका दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 Dec 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan designed Karan Johar house director says he can not wait to move into his new home
करण और गौरी - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और लोकप्रिय इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही दोनों को साथ देखा जाता है। गौरी खान के शो 'ड्रीम होम्स' के नए एपिसोड में करण ने गौरी से अपने नए घर को डिजाइन करने का अनुरोध किया। हाल ही में, गौरी खान ने करण का नया घर डिजाइन किया, जिस पर फिल्म निर्माता ने बेहद दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।

Gauri Khan designed Karan Johar house director says he can not wait to move into his new home
करण और गौरी - फोटो : social media

हाल ही में, बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने एक प्रोजेक्ट हाथ में लिया, जिसका मकसद करण जौहर के नए घर को डिजाइन करना था। गौरी इस प्रोजेक्ट को पूरा कर चुकी हैं। इसके बाद करण जौहर अपने घर के इंटीरियर डिजाइन को देखकर सातवें आसमान पर पहुंच गए। गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें करण जौहर उनका धन्यवाद करते नजर आए। करण ने कहा, 'मेरे घर में आपका स्वागत है। यह सब तुम्हारी वजह से है। मुझे यह पसंद है। अंदर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' गौरी ने जवाब में लिखा- धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- 95th Academy Awards: ऑस्कर में धमाल मचाएंगी 'छेलो शो' और 'आरआरआर', 'कांतारा' को भी मिल सकता है मौका
 

Gauri Khan designed Karan Johar house director says he can not wait to move into his new home
करण और गौरी - फोटो : social media

बता दें, गौरी ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'यह मेरे सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में से एक। यह मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह मेरे दोस्त करण के लिए है। यह प्रोजेक्ट निश्चित रूप से ग्लैमर की दुनिया में ओजी का प्रतिनिधित्व करता है।' इस पोस्ट में, करण ने जवाब देते हुए लिखा, 'मेरा घर आप सब हैं। आपसे इससे अधिक अच्छा काम नहीं मांगा जा सकता है। तुम सबसे अच्छी हो गौरी। तुम्हें बहुत प्यार।'

यह भी पढ़ें- Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan designed Karan Johar house director says he can not wait to move into his new home
करण और गौरी - फोटो : social media

बता दें कि गौरी खान के शो 'ड्रीम होम्स विद गौरी खान' का प्रीमियर 16 सितंबर को मिर्ची प्लस के यूट्यूब चैनल पर हुआ था। शाहरुख खान ने तब आगामी शो से एक प्रोमो क्लिप साझा किया था और अपनी पत्नी के प्रति दिल से समर्थन की बौछार की थी। गौरी के इस काम को कैटरीना कैफ सहित हजारों नेटिज़न्स ने पसंद किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed