Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra shares adorable photos with malti marie nick jonas for her daughter first Christmas 2022
{"_id":"63a12ab9889e907d5b235202","slug":"priyanka-chopra-shares-adorable-photos-with-malti-marie-nick-jonas-for-her-daughter-first-christmas-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती के लिए बनाया क्रिसमस को खास, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती के लिए बनाया क्रिसमस को खास, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यू जर्सी में पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ छुट्टी मना रही हैं। आने वाला क्रिसमस उनकी बेटी का पहला क्रिसमस है, जिसे यादगार बनाने के लिए प्रियंका और निक पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें प्रियंका और निक बेटी मालती के साथ खूब एंजॉय करते नजर आए।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती को क्रिसमस की सजावट दिखाने के लिए घर से बाहर निकले। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'सर्दियों के लिए बेहतरीन दिन। पहली तस्वीर में निक सच में मेरी मिरर सेल्फी में दिलचस्पी रखते हैं।' आपको बता दें, पहली तस्वीर में प्रियंका ब्लैक और व्हाइट विंटर आउटफिट में मिरर सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आईं। निक भी फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अपना सिर नीचे किए हुए सेलफोन चलाते नजर आते हैं। दूसरी तस्वीर में बेटी मालती के साथ प्रियंका की झलक दिखाई देती है। मालती पीले रंग की टोपी पहने है और तस्वीरों में उसका चेहरा ज्यादा नजर नहीं आ रहा है।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
प्रियंका का यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेहद प्यारी पहली क्रिसमस मेमोरी मालती इस साल अपना पहला क्रिसमस कैसे मनाएंगी।' एक और यूजर ने लिखा, सबसे प्यारा परिवार।" दूसरे यूजर ने लिखा, 'मालती के लिए यह क्रिसमस बेहद खास होने वाला है। प्रियंका और निक कुछ खास करने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अब 'लव अगेन और एंडिंग थिंग्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। वह अमेजन प्राइम वेब सीरीज, 'सिटाडेल' के साथ ओटीटी डेब्यू भी करेंगी। यही नहीं, अभिनेत्री ने फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी साइन की है, जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फैंस को उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।